11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ सिर्फ 29 रन की पारी से इतिहास रच दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ सिर्फ 29 रन की पारी से इतिहास रच दिया?

सारांश

सिडनी में चल रहे तीसरे वनडे मुकाबले में ट्रेविस हेड ने 29 रन की पारी खेलकर एक नया इतिहास रचा। उन्होंने सबसे कम पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। जानिए इस शानदार उपलब्धि के बारे में।

मुख्य बातें

ट्रेविस हेड ने 29 रन की पारी खेलकर इतिहास रचा।
उन्होंने सबसे कम पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाए।
यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है।
इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन शुरुआत की।

सिडनी, 25 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे तीसरे वनडे मैच में ट्रेविस हेड ने 29 रन की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। हेड ने सबसे कम पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं।

ट्रेविस हेड ने यह उपलब्धि केवल 76 पारियों में प्राप्त की, जबकि स्टीव स्मिथ ने 79 पारियों में इसे हासिल किया था। माइकल बेवन और जॉर्ज बेली ने 80-80 पारियों में इस आंकड़े को छू लिया, जबकि डेविड वॉर्नर ने 81 पारियों में 3 हजार वनडे रन पूरे किए।

गेंदों के मामले में ट्रेविस हेड चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2,839 गेंदों में 3 हजार वनडे रन बनाये। इस सूची में ग्लेन मैक्सवेल पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 2,440 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। जोस बटलर 2,533 गेंदों में और जेसन रॉय 2,820 गेंदों में इस आंकड़े को छू चुके हैं।

इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी। ट्रेविस हेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ 9.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की।

ट्रेविस ने 25 गेंदों में 6 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मार्श ने मोर्चा संभाला, लेकिन अर्धशतक चूक गए।

मार्श ने 50 गेंदों में 41 रन बनाए। अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले उन्होंने एक छक्का और 5 चौके लगाए।

इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने मैट रैनेशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। शॉर्ट 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 41 ओवरों के खेल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट खोकर 207 रन बना लिए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कह सकता हूँ कि ट्रेविस हेड की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी दर्शाती है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में और भी युवा खिलाड़ी इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ट्रेविस हेड ने कितनी पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाए?
ट्रेविस हेड ने 76 पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाए।
ट्रेविस हेड के अलावा और कौन-कौन से खिलाड़ी इस रिकॉर्ड में शामिल हैं?
स्टीव स्मिथ, माइकल बेवन, जॉर्ज बेली और डेविड वॉर्नर भी इस रिकॉर्ड में शामिल हैं।
ट्रेविस हेड की इस पारी में उनका प्रदर्शन कैसा था?
ट्रेविस हेड ने 25 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले