क्या भारत ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड पर मजबूत पकड़ बना ली है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड पर मजबूत पकड़ बना ली है?

सारांश

भारत ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया है। चौथे दिन इंग्लैंड ने 72 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। क्या भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करेगा? जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने एजबेस्टन टेस्ट में मजबूत स्थिति बनाईं।
इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद संघर्ष किया।
शुभमन गिल की शानदार पारी भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई।
सिराज और आकाश दीप की गेंदबाजी प्रभावशाली रही।
भारत ने 608 रन का लक्ष्य देकर इंग्लैंड को चुनौती दी।

एजबेस्टन, 5 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन टेस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। इस सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 72 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही जब उसने अपने शुरुआती तीन विकेट 50 के स्कोर पर गंवा दिए। जैक क्रॉले शून्य, बेन डकेट 25 और जो रूट 6 रन बनाकर आउट हुए। डकेट और रूट को आकाश दीप ने बोल्ड किया जबकि क्रॉले सिराज के शिकार बने।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की। कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भी शानदार 161 रन की पारी खेली। 162 गेंद पर खेली गई इस पारी में गिल ने आठ छक्के और 13 चौके लगाए।

रवींद्र जडेजा 118 गेंद पर एक छक्के और 5 चौके की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे। गिल के साथ जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी की। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 58 गेंद पर तीन छक्के और आठ चौके की मदद से 65 रन बनाए। केएल राहुल ने भी 84 गेंद पर 10 चौके की मदद से 55 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के लिए जोश टंग और शोएब बशीर ने दो-दो जबकि ब्रायडन कार्स और जो रूट ने एक-एक विकेट लिए।

भारतीय टीम ने पहली पारी में गिल के 269, जडेजा के 89 और जायसवाल के 87 रन की पारी की बदौलत 587 रन बनाए थे।

सिराज के छह और आकाश दीप के चार विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी 407 पर समेटकर 180 रन की लीड ली थी।

पहली पारी के आधार पर मिली 180 रन की बढ़त के कारण ही भारत इंग्लैंड को 600 रन से ज्यादा का लक्ष्य देने में सफल रहा।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण जीत होगी।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने कितने रन का लक्ष्य इंग्लैंड को दिया है?
भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया है।
इंग्लैंड का स्कोर मैच के चौथे दिन क्या था?
इंग्लैंड ने चौथे दिन खेल खत्म होने तक 72 रन पर तीन विकेट खो दिए थे।
कौन से भारतीय खिलाड़ी ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए?
कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में 161 रन बनाए।
भारत ने पहले टेस्ट में कितने रन बनाए थे?
भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे।
सिराज ने इंग्लैंड की पहली पारी में कितने विकेट लिए?
सिराज ने इंग्लैंड की पहली पारी में 6 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले