क्या बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया?

सारांश

भारत ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की। आकाश दीप ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट लिए। इस जीत ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। जानिए इस रोमांचक मैच के मुख्य क्षण और खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया।
आकाश दीप ने 10 विकेट लिए।
यह भारत की इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है।
तीसरा टेस्ट 10 जुलाई को होगा।

एजबेस्टन, 6 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर जीत हासिल की है। इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन उसकी पूरी टीम दूसरे सत्र में ही 271 रन पर ही ढेर हो गई और भारत ने 336 रन से यह मैच जीत लिया। आकाश दीप ने दूसरी पारी में छह विकेट और कुल मिलाकर 10 विकेट लिए। रनों के आधार पर, यह भारत की इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ अब दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं। तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

पहले पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण लगभग दो घंटे की देरी से शुरू हुआ। इंग्लैंड ने चौथे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू किया। चौथे दिन के आखिरी सत्र में कहर बरपाने वाले आकाश दीप ने पांचवें दिन मैच शुरू होते ही अपना जादू दिखाया और कुछ ही मिनटों में इंग्लैंड के दो प्रमुख बल्लेबाजों ओली पोप और हैरी ब्रूक को पवेलियन भेज दिया। दो शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड का स्कोर 83/5 हो गया।

कप्तान बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी करने के बाद वह 33 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर के शिकार बने। स्टोक्स छठे विकेट के रूप में तब आउट हुए, जब टीम का स्कोर 153 रन था। उनका विकेट गिरने के बाद भारत की जीत लगभग निश्चित हो गई।

विकेटकीपर जेमी स्मिथ एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके। पहली पारी में नाबाद 184 रन बनाने वाले स्मिथ इस पारी में भी तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 88 के स्कोर पर उन्हें आउट कर आकाश दीप ने न केवल पारी का अपना पांचवां विकेट लिया, बल्कि भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। आकाश दीप ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

स्मिथ का विकेट गिरते ही इंग्लैंड की पारी 271 रन पर सिमट गई। आकाश दीप ने छह विकेट लिए। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

आकाश दीप इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले चेतन शर्मा ने 1986 में इसी मैदान पर 10 विकेट लिए थे।

भारत की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल (269 और 161 रन), रवींद्र जडेजा (89 और 69 रन), मोहम्मद सिराज (पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट), आकाश दीप (मैच में 10 विकेट) और यशस्वी जायसवाल (पहली पारी में 87) और ऋषभ पंत (दूसरी पारी में 65) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए। इंग्लैंड की पहली पारी 407 पर सिमट गई थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और पहली पारी में मिले 180 रन की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

और भारतीय टीम के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आकाश दीप ने कितने विकेट लिए?
आकाश दीप ने इस मैच में कुल 10 विकेट लिए, जिसमें से छह विकेट दूसरी पारी में आए।
भारत की यह जीत कितने रनों से थी?
भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया।
तीसरा टेस्ट कब खेला जाएगा?
तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
राष्ट्र प्रेस