27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत ने पहले सत्र में दो विकेट लेकर इंग्लैंड को रोका?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने पहले सत्र में दो विकेट लेकर इंग्लैंड को रोका?

सारांश

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में पहले सत्र की समाप्ति पर भारत ने इंग्लैंड के 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं। रूट और ब्रूक के बीच अच्छी साझेदारी चल रही है। क्या भारत इस साझेदारी को तोड़ पाएगा?

मुख्य बातें

भारत ने पहले सत्र में 2 विकेट लिए।
इंग्लैंड का स्कोर 164 रन है।
रूट और ब्रूक की साझेदारी महत्वपूर्ण है।
सिराज ने 2 विकेट लिए हैं।
इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य चाहिए।

लंदन, 3 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच ‘द ओवल’ में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन का खेल आरंभ हो चुका है। पहले सत्र की समाप्ति पर इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। रूट 23 और ब्रूक 38 रन पर नाबाद हैं।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत 1 विकेट पर 50 रन से की थी। बेन डकेट के रूप में दूसरा झटका इंग्लैंड को 82 के स्कोर पर लगा। बेन डकेट 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए ओली पोप और जो रूट के बीच 24 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे पोप 27 रन बनाकर सिराज का शिकार बने।

पोप के आउट होने के बाद रूट और हैरी ब्रूक ने मिलकर इंग्लैंड की पारी संभाली है। दोनों अब तक 58 रन की साझेदारी कर चुके हैं। रूट 46 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद हैं। ब्रूक आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 30 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। ब्रूक को एक जीवनदान भी मिल चुका है। बाउंड्री पर उनका कैच सिराज ने लपक लिया था, लेकिन उनका पैर बाउंड्री लाइन से टच हो गया।

सिराज इस पारी में अब तक 2 विकेट ले चुके हैं। जैक क्रॉले के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका देने वाले सिराज ने बेन डकेट को आउट कर टीम को दूसरा झटका दिया। प्रसिद्ध कष्णा ने ओली पोप को आउट किया। आकाश दीप अभी तक विकेट लेने में असफल रहे हैं।

इससे पहले टीम इंडिया की दूसरी पारी 396 रन पर सिमट गई थी। यशस्वी जायसवाल के शतक के बाद रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रन की अर्धशतकीय पारी खेल टीम का स्कोर 396 रनों तक पहुंचाया था।

इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी के 224 रन के जवाब में 247 रन बनाकर 23 रन की लीड ली थी। इस तरह इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 374 का लक्ष्य मिला है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले सत्र में कितने विकेट लिए?
भारत ने पहले सत्र में इंग्लैंड के 2 विकेट लिए।
रूट और ब्रूक का स्कोर क्या है?
रूट 23 रन और ब्रूक 38 रन पर नाबाद हैं।
इंग्लैंड का कुल स्कोर क्या है?
इंग्लैंड का कुल स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन है।
भारत की दूसरी पारी का स्कोर क्या था?
भारत की दूसरी पारी 396 रन पर सिमट गई थी।
इंग्लैंड को जीतने के लिए कितना लक्ष्य चाहिए?
इंग्लैंड को जीतने के लिए 374 रन का लक्ष्य चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले