27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कप्तान का आदेश था छक्का लगाते रहना? वैभव सूर्यवंशी ने आयुष म्हात्रे पर कसा तंज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कप्तान का आदेश था छक्का लगाते रहना? वैभव सूर्यवंशी ने आयुष म्हात्रे पर कसा तंज

सारांश

दुबई में अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में भारत ने यूएई को 234 रन से हराया। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक लगाया और कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ बातचीत में मजेदार लम्हे साझा किए। जानें इस दिलचस्प बातचीत के बारे में।

मुख्य बातें

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम का आत्मविश्वास अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ टीम का एकजुटता और प्रदर्शन

दुबई, 13 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। अंडर-19 एशिया कप में शुक्रवार को आईसीसी एकेडमी, दुबई में भारत और यूएई के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने 234 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक बनाया। मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के बीच मजेदार बातचीत हुई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को हल्के-फुल्के अंदाज में छेड़ा।

आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि यूएई के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी की रणनीति क्या थी। मजाकिया अंदाज में सूर्यवंशी ने कहा कि मुझे आयुष म्हात्रे जैसे बड़े खिलाड़ी के साथ पारी की शुरुआत का अवसर मिला, जिसके लिए मैं भगवान का आभारी हूं। मैंने सोचा कि अगर मैं क्रीज पर थोड़ा सेट हो जाऊं, तो रन अपने आप बनेंगे। यही मेरी कोशिश थी।

आयुष ने कहा कि हम अक्सर सोचते हैं कि टीम का स्कोर 300 या 350 तक ले जाएंगे। तुम्हारा खुद का स्कोर 300 जाने वाला लग रहा था। वैभव ने उत्तर दिया कि मैं कोशिश कर रहा था, लेकिन कप्तान ने कहा था कि छक्के लगाते रहना चाहिए। छक्का लगाने की कोशिश में मैं आउट हो गया। अगर मैं 50 ओवर खेलता, तो 300 से भी ज्यादा रन बनाता।

इसके बाद आयुष ने कहा कि अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। उस मैच में दोनों अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वैभव ने कहा कि वे पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जीतेंगे।

यूएई के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी के 95 गेंदों पर बनाए 171 रन की मदद से 6 विकेट पर 433 रन बनाए।

434 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

संपादकीय दृष्टिकोण

वह प्रशंसा के योग्य है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूएई के खिलाफ भारत का स्कोर क्या था?
भारत ने यूएई के खिलाफ 433 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?
वैभव सूर्यवंशी ने 171 रन बनाए।
अगला मैच भारत का किस टीम के खिलाफ है?
भारत का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले