क्या अंडर 19 वर्ल्ड कप में हेनिल पटेल ने यूएसए को 107 रन पर समेट दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अंडर 19 वर्ल्ड कप में हेनिल पटेल ने यूएसए को 107 रन पर समेट दिया?

सारांश

अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भारत और यूएसए के बीच हुआ, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए को 107 रन पर समेट दिया। हेनिल पटेल ने पांच विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जानिए इस मैच की पूरी कहानी और महत्वपूर्ण पल।

मुख्य बातें

भारत ने यूएसए को 107 रन पर समेटा।
हेनिल पटेल ने 5 विकेट लिए।
टीम ने अपनी गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
यूएसए की बल्लेबाजी में संघर्ष देखने को मिला।
आगे के मैचों के लिए टीम की उम्मीदें बढ़ी।

बुलावायो, 15 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में केवल 107 रन पर समेट दिया है। भारत की तरफ से हेनिल पटेल ने सबसे अधिक 5 विकेट अपने नाम किए।

भारत ने टॉस जीतकर यूएसए को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। यूएसए को 1.3 ओवर में अमरिंदर गिल (1) के रूप में पहला झटका लगा। इस समय तक टीम केवल खाता ही खोल सकी थी।

इसके बाद अर्जुन महेश ने साहिल गर्ग के साथ 45 गेंदों में 28 रन जोड़कर यूएसए को संभालने की कोशिश की, लेकिन 29 के स्कोर पर साहिल का विकेट गिरने के बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।

साहिल 28 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि अर्जुन ने 29 गेंदों में 2 चौकों के साथ इतने ही रन बनाए।

टीम ने 39 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद नीतीश सुदिनी ने अदनित झांब के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी कर टीम को फिर से संभालने का प्रयास किया।

अदनित 18 रन बनाकर लौट गए, जबकि नीतीश ने 52 गेंदों में 4 चौकों के साथ 36 रन बनाए, लेकिन टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक नहीं पहुँच सकी।

भारत की ओर से हेनिल पटेल ने 7 ओवर में केवल 16 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्रन, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने 1-1 विकेट लिया।

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन और खिलान पटेल शामिल हैं।

दूसरी ओर, उत्कर्ष श्रीवास्तव की कप्तानी में यूएसए की टीम में साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ आरेपल्ली, नितीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा और ऋषभ शिम्पी शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश के लिए भी गर्व की बात है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हेनिल पटेल ने कितने विकेट लिए?
हेनिल पटेल ने इस मैच में 5 विकेट लिए।
भारत ने यूएसए को कितने रन पर आउट किया?
भारत ने यूएसए को 107 रन पर समेट दिया।
इस मैच में भारत की कप्तानी कौन कर रहा था?
भारत की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले