20 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज कटक में नई उम्मीदें जगाएगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज कटक में नई उम्मीदें जगाएगी?

सारांश

भारत और साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक में खेला जाएगा। पिच का मिजाज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। जानिए इस मुकाबले के लिए कौन से खिलाड़ी उम्मीद जगाएंगे।

मुख्य बातें

भारत ने हाल ही में वनडे सीरीज जीती है।
कटक की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल है।
टी20 इतिहास में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
दौरे पर साउथ अफ्रीका की टीम भी मजबूत है।
क्षेत्रीय मौसम की स्थिति मैच को प्रभावित कर सकती है।

कटक, ८ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार से पाँच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज़ होने जा रहा है। पहला मैच बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा, जहाँ दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज ०-२ से गंवाने के बाद, तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज २-१ से अपने नाम की थी। अब मेज़बान टीम टी20 सीरीज में भी अपनी जीत का प्रयास करेगी।

यहाँ पहली बार लाल मिट्टी की पिच तैयार की गई है, जिसमें हल्की घास भी मौजूद है। ऐसे में गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है। इसे टी20 मैच के लिए बल्लेबाजों के लिए आदर्श माना जा रहा है। यदि पिच पर थोड़ी नमी है, तो हमें यहाँ हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह पिच बिल्कुल नई है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकता है।

कटक में मंगलवार को अधिकतम तापमान २८ डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

भारत को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अपना जलवा दिखा सकते हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शानदार फॉर्म में हैं।

दूसरी ओर, देवाल्ड ब्रेविस और रीज़ा हेंड्रिक्स मेहमान टीम की बल्लेबाजी में उम्मीद बने रहेंगे, जबकि कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी गेंदबाजी से मेज़बान टीम को परेशान कर सकते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल ३१ मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने १८ मैच जीते, जबकि साउथ अफ्रीका ने १२ मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसके अलावा, एक मैच बेनतीजा रहा है।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, देवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरीरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मारको जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स.

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उन्हें सीरीज में बढ़त दिला सकती है।
RashtraPress
20 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कटक में पिच का मिजाज कैसा रहेगा?
कटक की पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है और यह बल्लेबाजों के लिए भी अनुकूल है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कितने टी20 मैच हुए हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 31 टी20 मैच खेले जा चुके हैं।
इस मैच में कौन से प्रमुख खिलाड़ी खेल रहे हैं?
भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक प्रमुख खिलाड़ी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले