20 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दूसरा टी20 मैच: क्या भारत टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय सही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दूसरा टी20 मैच: क्या भारत टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय सही है?

सारांश

दूसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। यह निर्णय क्या सही है? जानिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की रणनीति और हार्दिक पंड्या के ऐतिहासिक मौके के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
साउथ अफ्रीका में तीन बदलाव हुए हैं।
हार्दिक पंड्या के पास ऐतिहासिक मौका है।

मोहाली, 11 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने मुल्लांपुर स्थित महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 श्रृंखला के दूसरे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

साउथ अफ्रीकी टीम इस मैच में तीन बदलावों के साथ आई है। ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज और एनरिक नोर्त्जे इस मैच में शामिल नहीं हैं। जबकि रीजा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन और जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम 5 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में टीम इंडिया दूसरे मैच में जीत हासिल कर श्रृंखला में अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहती है।

भारत ने कटक में पहले मैच में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका को 12.3 ओवर में केवल 74 रनों पर समेट दिया था। इस तरह भारत ने वह मैच 101 रनों से जीता।

मुल्लांपुर के इस मैदान पर काफी चौके-छक्के लगने की संभावना है। यहां आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 5 मैच अपने नाम किए हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, और मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैच साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं। एक मैच बेनतीजा रहा।

इस मैच में हार्दिक पंड्या के पास इतिहास रचने का मौका है। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' पूरा करने से केवल 1 कदम दूर हैं। यदि वह 100 विकेट लेते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में '100 विकेट' और '100 छक्के' लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

संपादकीय दृष्टिकोण

हार्दिक पंड्या का 100 विकेटों का लक्ष्य भी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु है।
RashtraPress
20 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने टॉस क्यों जीता?
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है ताकि वे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को दबाव में ला सकें।
साउथ अफ्रीका की टीम में क्या बदलाव हुए हैं?
साउथ अफ्रीका ने तीन खिलाड़ियों में बदलाव किया है, जिसमें रीजा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन और जॉर्ज लिंडे शामिल हैं।
हार्दिक पंड्या के लिए क्या खास मौका है?
हार्दिक पंड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेटों का आंकड़ा पार करने के करीब हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले