11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर टी20 सीरीज जीती?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर टी20 सीरीज जीती?

सारांश

भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर टी20 सीरीज जीतने का एक और अध्याय लिखा। इस मजेदार मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानिए इस मैच के सभी महत्वपूर्ण पल और शानदार जीत के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया।
टी20 सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत हासिल की।
तिलक वर्मा ने 73 रन बनाए।
वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट लिए।
हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया।

अहमदाबाद, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित टी20 सीरीज के पांचवे और निर्णायक मैच को 30 रन से जीत लिया। इसके साथ ही मेज़बान टीम ने टी20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 63 रन की साझेदारी की। सैमसन ने 37, जबकि अभिषेक ने 34 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में 5 रन से अधिक नहीं बना सके।

भारतीय टीम ने 115 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 105 रन जोड़े, जिससे भारत एक विशाल स्कोर तक पहुंचा। तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 1 छक्का और 10 चौके73 रन की पारी खेली, जबकि पंड्या ने 25 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 63 रन बनाए।

इस पारी में पंड्या ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिससे वह टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों में दूसरे भारतीय बन गए।

विपक्षी टीम की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट लिए, जबकि ओटनील बार्टमैन और जॉर्ज लिंडे ने 1-1 विकेट लिया।

भारत ने टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद मेहमान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीती। इसके बाद टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच को 101 रन से जीता, जबकि साउथ अफ्रीका ने अगला मैच 51 रन से जीतकर सीरीज बराबर कर ली थी।

भारत ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे मैच को 7 विकेट से जीता, जबकि लखनऊ में चौथा टी20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द हो गया। ऐसे में पांचवां मैच निर्णायक बन गया।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बनाए। साउथ अफ्रीका को रीजा हैंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी।

दोनों बल्लेबाजों ने 63 गेंदों में 69 रन बनाए। रीजा 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इसके बाद क्विंटन ने देवाल्ड ब्रेविस के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।

ब्रेविस ने 17 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्विंटन ने 35 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौके के साथ 65 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 53 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट निकाले। इसके अलावा, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश के लिए गर्व का विषय है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने साउथ अफ्रीका को कितने रन से हराया?
भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया।
टी20 सीरीज का अंतिम स्कोर क्या था?
टी20 सीरीज का अंतिम स्कोर 3-1 रहा।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
इस मैच में तिलक वर्मा ने 73 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किसका रहा?
वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
किस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे तेज अर्धशतक बनाया?
हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले