12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कटक में टीम इंडिया अपने टी20 रिकॉर्ड को सुधार सकेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कटक में टीम इंडिया अपने टी20 रिकॉर्ड को सुधार सकेगी?

सारांश

कटक में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच होगा। क्या टीम इंडिया अपने पिछले रिकॉर्ड को सुधार पाएगी? जानें यहां.

मुख्य बातें

कटक में भारत का टी20 रिकॉर्ड सुधारने की आवश्यकता है।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया।
टी20 सीरीज में कुल 5 मैच होंगे।

कटक, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बाराबती स्टेडियम में टी20 श्रृंखला का पहला मैच होने जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया जीत के साथ पांच मुकाबलों की श्रृंखला में बढ़त बनाना चाहेगी। हालांकि, यहां भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

कटक के इस मैदान पर अब तक 3 टी20 मैच खेले गए हैं। इन तीनों मुकाबलों में भारत की टीम ने भाग लिया है। भारत ने यहां केवल एक मैच जीता है, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

यहां पहला टी20 मैच 5 अक्टूबर 2015 को खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 17.2 ओवर में महज 92 रन पर समेटते हुए 17.1 ओवर में 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

इसके बाद, 20 दिसंबर 2017 को यहां दूसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें भारत ने 93 रन से शानदार जीत दर्ज की।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल (61), महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 39) और मनीष पांडे (नाबाद 32) की बेहतरीन पारियों के दम पर 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए।

श्रीलंकाई टीम ने जवाब में 16 ओवर में केवल 87 रन बनाकर समेट गई। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने 4 और हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए।

तीसरा मुकाबला 12 जून 2022 को हुआ, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर केवल 148 रन बना सकी। श्रेयस अय्यर ने 40 रन और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 30 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका ने 18.2 ओवर में जीत हासिल की। हेनरिक क्लासेन ने 46 गेंदों में 81 रन बनाए, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 35 रन का योगदान दिया।

अब भारत यहां अपने रिकॉर्ड को सुधारने का प्रयास करेगा। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे फैंस को भारत से काफी उम्मीदें हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि कटक में भारत का टी20 रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। हालाँकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे प्रदर्शन से उम्मीदें बढ़ी हैं। हमें देखना होगा कि क्या टीम इंडिया इस बार अपने प्रदर्शन को सुधारने में सफल होती है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत का कटक में टी20 रिकॉर्ड क्या है?
भारत ने कटक में अब तक 3 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 1 में जीत हासिल की है।
टी20 श्रृंखला में कितने मैच होंगे?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जाएगी।
कटक में भारत ने सबसे पहले कब टी20 खेला?
भारत ने कटक में पहला टी20 मैच 5 अक्टूबर 2015 को खेला था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले