क्या ब्रिसबेन टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर समाप्त होगी?
सारांश
मुख्य बातें
ब्रिसबेन, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के साथ ब्रिसबेन में आयोजित दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर समाप्त हो गई। जो रूट ने 138 रन बनाकर नाबाद रहते हुए इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में रखा।
दूसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 325 रन से की थी। इसके बाद, 9 रन और जोड़ने के बाद जोफ्रा आर्चर के रूप में दसवां विकेट गिरा। आर्चर ने 38 रन बनाकर आउट हुए। रूट और आर्चर के बीच 70 रन की साझेदारी हुई। आर्चर ने 36 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौके लगाए।
मैच की शुरुआत में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जो रूट का शतक पहले दिन का मुख्य आकर्षण रहा था। रूट ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला शतक और कुल 40वां टेस्ट शतक बनाया। वह सचिन, कैलिस और पोंटिंग के बाद 40 या उससे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने।
रूट ने 206 गेंदों पर 15 चौके और 1 छक्का लगाकर 138 रन की नाबाद पारी खेली। रूट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए क्रॉली के साथ 97 रन और चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 54 रन की साझेदारी की। रूट के अलावा जैक क्रॉली ने 93 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। आर्चर तीसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे। इंग्लैंड के चार बल्लेबाज बेन डकेट, ओली पोप, जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स खाता नहीं खोल सके।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट लिए। माइकल नासेर, स्कॉट बोलैंड और ब्रैंडन डॉगेट ने 1-1 विकेट लिया।
बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड की गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित रहेगा। मैच पर पकड़ बनाने के लिए इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया की पारी को कम से कम स्कोर पर समेटना होगा।