मुंबई में गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री का खुलासा, बड़ा स्टॉक जब्त

Click to start listening
मुंबई में गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री का खुलासा, बड़ा स्टॉक जब्त

सारांश

मुंबई में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए राशन वितरण विभाग ने एक सख्त अभियान चलाया। वर्ली में बड़े स्टॉक को जब्त किया गया, जिससे अवैध बिक्री की सच्चाई सामने आई।

Key Takeaways

  • मुंबई में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
  • वर्ली में अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
  • राशन वितरण विभाग ने 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
  • मध्य पूर्व में तनाव के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
  • स्थानीय प्रशासन ने अवैध बिक्री को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

मुंबई, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राशन वितरण विभाग ने मुंबई में घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए एक सख्त अभियान शुरू किया है। इसी सिलसिले में, वर्ली क्षेत्र में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केट का खुलासा करते हुए एक बड़ा स्टॉक जब्त किया गया है।

प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि गणपतराव कदम मार्ग पर स्थित ‘सूरज वल्लभदास चॉल’ में गैस सिलेंडर अवैध तरीके से स्टोर किए जा रहे हैं और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर, राशन वितरण विभाग और पुलिस की टीम ने तुरंत छापा मारा और अवैध रूप से रखे गए सिलेंडर जब्त कर लिए।

इस कार्रवाई में एचपी कंपनी के पांच किलोग्राम के छह भरे हुए और 58 खाली सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा, अन्य गैस कंपनियों के भरे हुए सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन सिलेंडरों को अवैध रूप से रिफिल कर ब्लैक मार्केट में बेचने की योजना बनाई गई थी। जब्त किए गए सिलेंडर को वर्ली पुलिस स्टेशन में जमा किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे रिहायशी क्षेत्रों में सिलेंडर रखना और उन्हें अवैध तरीके से बेचना बहुत खतरनाक हो सकता है और इससे लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए विभाग की टीमें 24 घंटे सतर्क रहेंगी।

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल और पेट्रोलियम की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस वजह से, कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर असर पड़ा है। सरकार का दावा है कि अभी पर्याप्त भंडार मौजूद हैं, फिर भी देश भर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं।

Point of View

बल्कि पूरे देश के लिए एक चेतावनी है कि ऐसे अवैध व्यापारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी क्या है?
गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मतलब है अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों को ऊंचे दाम पर बेचना।
हाल में मुंबई में गैस सिलेंडर का स्टॉक क्यों जब्त किया गया?
मुंबई में वर्ली क्षेत्र में अवैध तरीके से स्टोर किए गए गैस सिलेंडरों की सूचना पर कार्रवाई की गई।
क्या यह कार्रवाई जारी रहेगी?
हाँ, प्रशासन ने ऐसे मामलों को रोकने के लिए 24 घंटे अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।
गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर क्या असर पड़ा है?
मध्य पूर्व में तनाव के कारण गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
इस प्रकार की कालाबाजारी से क्या खतरा है?
गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री से लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।
Nation Press