मध्य प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति का प्रबंधन, 1825 गैस सिलेंडर जब्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मध्य प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति का प्रबंधन, 1825 गैस सिलेंडर जब्त

सारांश

मध्य प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता के लिए जारी प्रयासों के साथ ही कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। रविवार को 1,20,000 गैस सिलेंडर वितरित किए गए, वहीं 1825 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

मुख्य बातें

मध्य प्रदेश में 1,20,000 गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई।
1825 गैस सिलेंडर कालाबाजारी के तहत जब्त हुए।
गैस बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

भोपाल, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता के लिए प्रयास जारी हैं, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में रविवार को एक लाख 20 हजार गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जबकि 1825 सिलेंडर अवैध गतिविधियों के तहत जब्त किए गए हैं।

राज्य में गैस आपूर्ति की स्थिति की नियमित समीक्षा हो रही है। सोमवार को गैस कंपनियों के साथ हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरूण शमी ने निर्देश दिए कि सिलेंडर वितरण की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।

ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप, एसएमएस, व्हाट्सएप और आईवीआरएस कॉल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से एजेंसी पर जाने से बचें।

रविवार, 15 मार्च को अवकाश के बावजूद तीनों गैस कंपनियों ने लगभग 1,20,000 घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए।

गैस एजेंसियों के संचालन, सिलेंडर वितरण की समयबद्धता और उपभोक्ताओं की शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सूचना तंत्र को मजबूत करें और अवैध जमाखोरी एवं कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यदि वितरण में कोई अनियमितता या देरी की शिकायत आती है, तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।

मध्य प्रदेश में एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में 1116 स्थानों पर कार्रवाई कर 1825 सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 8 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर पर एक 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो प्रदेश में कामर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति पर नजर रखेगी।

औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओं से अनुरोध किया गया है कि वे उपलब्धता के अनुसार पीएनजी के कनेक्शन लें। पीएनजी की आपूर्ति लगातार बनी हुई है और आगे भी जारी रहेगी।

ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, घरेलू पीएनजी और सीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार भी है। प्रदेश के बॉटलिंग प्लांट और वितरकों के गोदामों में पर्याप्त सिलेण्डर उपलब्ध हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति कैसे की जा रही है?
गैस कंपनियों ने मोबाइल ऐप, एसएमएस, व्हाट्सएप और आईवीआरएस कॉल के माध्यम से गैस बुकिंग की सुविधा प्रदान की है।
क्या गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रुक रही है?
राज्य में गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों में कमी आई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले