10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मोहम्मद कैफ ने बांग्लादेशी कप्तान की रन आउट विवाद पर की आलोचना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मोहम्मद कैफ ने बांग्लादेशी कप्तान की रन आउट विवाद पर की आलोचना

सारांश

मोहम्मद कैफ ने बांग्लादेशी कप्तान के सलमान अली आगा के रन आउट के फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया। जानें इस विवाद के पीछे की कहानी और खेल भावना का महत्व।

मुख्य बातें

खेल भावना: खेल में ईमानदारी और सम्मान का महत्व।
निर्णय की प्रक्रिया: कप्तानों को अपने निर्णयों पर विचार करना चाहिए।
विवाद का असर: खेल के परिणामों पर विवादों का प्रभाव।

नई दिल्ली, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा के 'रन आउट' के फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया है। कैफ ने बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज की हरकत को गलत ठहराया।

कैफ ने एक्स पर लिखा, "यह बिल्कुल उचित नहीं था। विकेट लेने का यह तरीका किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है। यह एक कप्तान द्वारा किया गया। युवा खिलाड़ियों को ध्यान देना चाहिए कि अगर वर्ल्ड कप फाइनल भी हो, तब भी ऐसा नहीं करना चाहिए जैसा बांग्लादेशी कप्तान ने किया। खेल का मजा खेल भावना के बिना नहीं आता।"

कैफ ने कहा कि बांग्लादेशी कप्तान का यह आचरण अनुचित था।

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई। मेहदी हसन मिराज की गेंद को मोहम्मद रिजवान ने गेंदबाज की दिशा में खेला। गेंद पकड़ने की कोशिश में मिराज नॉन-स्ट्राइक क्रीज पर खड़े सलमान अली आगा से टकरा गए। गेंद रुक गई थी इसलिए आगा ने सिंगल लेने का इरादा छोड़ दिया और गेंद खुद मिराज को देने लगे। उसी दौरान मिराज ने गेंद लेकर विकेट पर दे मारा। आगा क्रीज से बाहर थे और अपील के बाद तीसरे अंपायर ने उन्हें रन आउट घोषित कर दिया। आगा गेंद को गेंदबाज को देने का प्रयास कर रहे थे और उन्हें रन आउट कर दिया गया।

मेहदी हसन का यह व्यवहार सलमान आगा को बिल्कुल पसंद नहीं आया। वह उनसे मैदान पर ही भिड़ गए। थर्ड अंपायर द्वारा रन आउट करार दिए जाने के बाद सलमान नाखुश दिखे और पेवेलियन जाते हुए गुस्से में अपने ग्लव्स और हेलमेट फेंकते हुए नजर आए।

मैच के बाद आगा ने कहा, "मुझे लगता है कि खेल भावना होनी चाहिए। वह गेंद वापस देने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी स्थिति में इसे डेड करार दिया जा सकता था।"

उन्होंने कहा, "गेंद मेरे पैड पर और फिर मेरे बैट पर लगी। इसलिए मुझे लगा कि वह अब मुझे रन-आउट नहीं कर सकते, क्योंकि गेंद पहले ही मेरे पैड और बैट पर लग चुकी थी। मैं सिर्फ उन्हें गेंद वापस देने की कोशिश कर रहा था। मैं रन नहीं ढूंढ रहा था, लेकिन उन्होंने पहले ही रन-आउट करने का फैसला कर लिया। मैं इसे अलग तरीके से करता। मैं खेल भावना के लिए जाता। हमने पहले ऐसा कुछ नहीं किया है और भविष्य में भी ऐसा कभी नहीं करेंगे।"

मैच की बात करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तान ने माज सदाकत (75), आगा (64), और रिजवान (44) की मदद से 274 रन बनाए थे। बारिश के कारण बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 32 ओवर में 243 का लक्ष्य दिया गया था। बांग्लादेश 114 रन पर सिमट गई और 128 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो क्या कप्तान को ऐसे निर्णय लेने चाहिए? खेल के नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण है, लेकिन क्या यह आवश्यक नहीं है कि हम खेल भावना का भी ध्यान रखें?
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?
कैफ ने कहा कि बांग्लादेशी कप्तान का व्यवहार खेल भावना के खिलाफ था।
सलमान अली आगा को रन आउट क्यों किया गया?
आगा क्रीज से बाहर थे जब मिराज ने गेंद को विकेट पर फेंका, जिससे उन्हें रन आउट करार दिया गया।
इस विवाद का परिणाम क्या था?
बांग्लादेश ने मैच हारने के बाद इस विवाद को लेकर चर्चा की।
खेल भावना का क्या महत्व है?
खेल भावना खेल की आत्मा होती है, जो खिलाड़ियों को सही तरीके से खेलने की प्रेरणा देती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले