10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 128 रनों से हराया: माज सदाकत बने मैच के हीरो

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 128 रनों से हराया: माज सदाकत बने मैच के हीरो

सारांश

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दूसरे वनडे में 128 रनों से हराया, जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। माज सदाकत की शानदार गेंदबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जानिए इस रोमांचक मैच की महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से हराया।
सीरीज अब 1-1 से बराबर है।
माज सदाकत ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी में कमजोरी दिखी।

नई दिल्ली, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान ने शुक्रवार को बांग्लादेश को दूसरे वनडे मैच में 128 रनों से पराजित किया। शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम केवल 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस शानदार जीत के साथ, पाकिस्तान ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।

बांग्लादेश टीम ने 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय अच्छी शुरुआत नहीं की। पारी के दूसरे ओवर में तंजीद हसन तमीम को शाहीन अफरीदी ने महज 1 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सैफ हसन भी 12 रन बनाकर आउट हुए। नजमुल हसन शांतो तो अपना खाता तक नहीं खोल सके और उन्हें भी शाहीन ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

6.3 ओवर के बाद बांग्लादेश 27 रनों पर 3 विकेट खो चुका था। हालांकि, तेज बिजली कड़कने के कारण मैच को रोकना पड़ा। थोड़ी देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के रुकने के बाद, बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत नया लक्ष्य दिया गया। बांग्लादेश को 32 ओवर में जीत के लिए कुल 243 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश का बैटिंग ऑर्डर जल्दी ही बिखर गया और पूरी टीम महज 114 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश की ओर से सबसे अधिक 41 रन लिटन दास ने बनाए, जबकि तौहीद हृदोय ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से माज सदाकत ने 5 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हैरिस रऊफ ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। कप्तान अफरीदी ने 2 और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 1 विकेट निकाला।

इससे पहले, पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 103 रन जोड़े। फरहान 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सदाकत ने 46 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।

सलमान आगा भी बेहतरीन फॉर्म में थे और उन्होंने 62 गेंदों में 64 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 44 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की गेंदबाजी में रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट निकाले। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। बांग्लादेश की बल्लेबाजी में कमजोरी साफ नजर आई, जबकि पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अपनी भूमिका को अच्छे से निभाया। इस प्रकार, दोनों टीमों को आगे बढ़ने के लिए और मेहनत करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में माज सदाकत का योगदान क्या था?
माज सदाकत ने 5 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए, जो उनकी बेहतरीन गेंदबाजी का परिचायक है।
बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए।
सीरीज का वर्तमान स्कोर क्या है?
सीरीज का वर्तमान स्कोर 1-1 है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले