4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: ढाका में दूसरे वनडे की तैयारी, जानें पिच और मौसम की स्थिति!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: ढाका में दूसरे वनडे की तैयारी, जानें पिच और मौसम की स्थिति!

सारांश

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश अजेय बढ़त के इरादे से उतरेगा। पहली मैच में बांग्लादेश की जीत ने खेल को और रोमांचक बना दिया है। क्या पाकिस्तान वापसी कर सकेगा? जानें यहाँ!

मुख्य बातें

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 40 वनडे मुकाबले हुए हैं।
पाकिस्तान ने 34 मैच जीते हैं।
बांग्लादेश ने पहले वनडे में 8 विकेट से जीत दर्ज की।
पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल है।
दूसरे वनडे में बारिश की संभावना है।

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रही एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच 13 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पहले वनडे में बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इस बार बांग्लादेश जीत के साथ श्रृंखला में अजेय बढ़त बनाने का इरादा रखेगा, जबकि शाहीन अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान टीम वापसी करना चाह रही है।

पहले वनडे में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। मेज़बान टीम के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज़ 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। टीम की ओर से सर्वाधिक 37 रन फहीम अशरफ ने बनाए। बांग्लादेश की गेंदबाजी में नाहिद राणा ने 7 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि मेहंदी हसन मिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए।

बांग्लादेश ने 115 रनों के लक्ष्य को केवल 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। तंजीद हसन तमीम ने 42 गेंदों में 67 रन27 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के गेंदबाज भी पहले वनडे में प्रभावी नहीं दिखे।

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 34 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने केवल 6 मुकाबले जीते हैं। अर्थात् 50 ओवर के प्रारूप में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।

शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में पहले वनडे के दौरान पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल रही। पिच में अच्छा बाउंस देखने को मिला, जिसका बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भरपूर लाभ उठाया। एक्यूवेदर के अनुसार, पहले वनडे की तरह ही दूसरे वनडे में भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन पाकिस्तान की टीम भी वापसी करने के लिए तैयार है। मैच की पिच और मौसम की स्थिति दोनों ही टीमों के प्रदर्शन पर असर डाल सकती हैं।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?
दूसरा वनडे 13 मार्च को ढाका में खेला जाएगा।
पहला वनडे किसने जीता था?
पहला वनडे बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता था।
पाकिस्तान का पहले वनडे में स्कोर क्या था?
पाकिस्तान की टीम पहले वनडे में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
बांग्लादेश के प्रमुख गेंदबाज कौन थे?
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए थे।
मैच में मौसम का हाल कैसा रहेगा?
दूसरे वनडे में बारिश होने की संभावना है, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले