पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 274 रन बनाकर ऑलआउट, सदाकत और सलमान ने जड़ी अर्धशतकीय पारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 274 रन बनाकर ऑलआउट, सदाकत और सलमान ने जड़ी अर्धशतकीय पारी

सारांश

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। माज सदाकत और सलमान आगा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। जानें इस मैच के प्रमुख घटनाक्रम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

पाकिस्तान ने 274 रन बनाए और ऑलआउट हुई।
माज सदाकत और सलमान आगा ने अर्धशतक जड़े।
बांग्लादेश की गेंदबाजी में रिशाद हुसैन की सफलता।
साहिबजादा फरहान की अच्छी शुरुआत।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने मजबूत प्रदर्शन किया।

ढाका, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाकर पूरी टीम को ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत और सलमान आगा ने शानदार अर्धशतक जड़े।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने मिलकर पहले विकेट के लिए 12.6 ओवर में 103 रन की साझेदारी की। फरहान ने 46 गेंदों पर 31 रन बनाए। शमिल हुसैन ने 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सदाकत ने 46 गेंदों में 75 रन की अद्भुत पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए।

इसके अलावा, मोहम्मद रिजवान ने 59 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि सलमान आगा ने 62 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली। आगा ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। रिजवान और सलमान ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। हुसैन तलत ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 13 गेंदों में केवल 9 रन बनाए। अब्दुल समद 11 रन बनाकर रनआउट हुए।

फहीम अशरफ भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 14 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाहीन अफरीदी 3 और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गेंदबाजी में बांग्लादेश के रिशाद हुसैन ने 9.3 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, मेहंदी हसन मिराज ने 10 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मुस्ताफिजुर रहमान और नाहिद राणा ने एक-एक विकेट लिया।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हैरिस रऊफ।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहंदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

संपादकीय दृष्टिकोण

विशेषकर माज सदाकत और सलमान आगा की बल्लेबाजी ने टीम को एक मजबूत आधार दिया। बांग्लादेश की गेंदबाजी ने कुछ विकेट तो लिए, लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने उन्हें कड़ी चुनौती दी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान की टीम ने कितने रन बनाए?
पाकिस्तान की टीम ने 274 रन बनाए।
सदाकत ने कितने रन बनाए?
माज सदाकत ने 75 रन बनाए।
बांग्लादेश की गेंदबाजी में कौन सबसे सफल रहा?
रिशाद हुसैन ने 3 विकेट लिए।
इस मैच का स्थान क्या था?
यह मैच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम, ढाका में खेला गया।
सलमान आगा ने कितने रन बनाए?
सलमान आगा ने 64 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले