10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला वनडे: 4 नए खिलाड़ियों का डेब्यू, साहिबजादा और माज की जोड़ी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला वनडे: 4 नए खिलाड़ियों का डेब्यू, साहिबजादा और माज की जोड़ी

सारांश

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान ने 4 नए खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। जानें इस रोमांचक मैच के बारे में।

मुख्य बातें

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 4 नए खिलाड़ियों को मौका दिया।
साहिबजादा फरहान ने टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है।
माज सदाकत का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में मैच का आयोजन हुआ।

ढाका, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज का सामना कर रही है। पहला मैच बुधवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में आयोजित किया गया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पारी की शुरुआत साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने की है। दोनों खिलाड़ी इस मैच के माध्यम से अपने वनडे करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

साहिबजादा फरहान लंबे समय से पाकिस्तान की टी20 टीम का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप 2026 में उन्होंने सबसे अधिक रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी थी। फरहान ने 6 मैचों में 383 रन बनाए थे, जिनमें 2 शतक शामिल हैं। एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा था। टी20 फॉर्मेट में उनकी लगातार सफलता को देखते हुए पीसीबी ने उन्हें वनडे फॉर्मेट में खेलने का मौका दिया है। फरहान ने 46 टी20 मैचों की 45 पारियों में 1,305 रन बनाए हैं।

20 वर्ष के माज सदाकत को भी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का फल मिला है। वह भी इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को फरहान के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा गया है। माज ने 28 लिस्ट ए मैचों की 27 पारियों में 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 972 रन बनाए हैं।

शमील हुसैन को भी डेब्यू का मौका मिला है। 21 वर्ष के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 13 लिस्ट ए मैचों में 13 पारियों में 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 556 रन बनाए हैं।

मध्यक्रम के बल्लेबाज अब्दुल समद को भी डेब्यू का अवसर दिया गया है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 5 टी20 मैच खेले हैं।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तनजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद ह्रदय, अफिफ हुसैन, तस्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

संपादकीय दृष्टिकोण

टीम एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरी है। बांग्लादेश के खिलाफ यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है, जहां प्रदर्शन के साथ-साथ टीम की भविष्य की संभावनाएं भी जुड़ी हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पहला वनडे कब और कहाँ खेला गया?
पहला वनडे 11 मार्च को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला गया।
कौन से नए खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर रहे हैं?
साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, और अब्दुल समद ने डेब्यू किया है।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर क्या निर्णय लिया?
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
साहिबजादा फरहान का टी20 प्रदर्शन कैसा रहा है?
फरहान ने 6 टी20 मैचों में 383 रन बनाए, जिनमें 2 शतक शामिल हैं।
माज सदाकत का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कैसा है?
माज ने 28 लिस्ट ए मैचों में 972 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 1 साल पहले