10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया: नाहिद राणा का कमाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया: नाहिद राणा का कमाल

सारांश

बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। नाहिद राणा की धारदार गेंदबाजी ने मेहमान टीम को 114 रन पर समेट दिया। जानें इस रोमांचक मैच के प्रमुख क्षण।

मुख्य बातें

बांग्लादेश की जीत ने श्रृंखला में बढ़त दिलाई।
नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी की।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई।

ढाका, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बुधवार को आयोजित पहले वनडे मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ, मेज़बान टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रृंखला के अगले मैच 13 और 15 मार्च को इसी स्थान पर खेले जाएंगे।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 23 वर्षीय नाहिद राणा की शानदार गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। मेहमान टीम ने 30.4 ओवर में केवल 114 रन बनाकर सिमट गई।

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 41 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद विकेटों का गिरना शुरू हो गया।

इसके बाद की 8 साझेदारियां दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं। आलम यह रहा कि पाकिस्तान की टीम 82 के स्कोर तक अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अबरार अहमद ने फहीम अशरफ के साथ अंतिम विकेट के लिए 41 गेंदों में 32 रन जोड़कर टीम को किसी तरह शतक के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान के अलावा, माज सदाकत (18), मोहम्मद रिजवान (10) और फहीम अशरफ (37) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

विपक्षी खेमे से नाहिद राणा ने 7 ओवरों में 24 रन5 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त, कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट चटकाए। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम ने केवल 15.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली। सैफ हसन ने तंजीद हसन तमीम के साथ पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 27 रन की साझेदारी की। सैफ हसन 10 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इसके बाद नजमुल हसन शांतो ने तंजीद के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 82 रन की साझेदारी करके बांग्लादेश को जीत के करीब पहुंचा दिया।

नजमुल शांतो ने 33 गेंदों में 5 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद तंजीद ने लिटन दास के साथ टीम को जीत दिलाई। तंजीद ने 42 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि लिटन ने 3 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 1-1 विकेट चटकाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बांग्लादेश ने श्रृंखला में महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पहला वनडे कब खेला गया?
पहला वनडे 11 मार्च को ढाका में खेला गया।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को कितने विकेट से हराया?
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया।
नाहिद राणा ने कितने विकेट लिए?
नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले