27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बांग्लादेश की शानदार जीत: तंजीद हसन और नजमुल हुसैन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बांग्लादेश की शानदार जीत: तंजीद हसन और नजमुल हुसैन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

सारांश

बांग्लादेश ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। तंजीद हसन और नजमुल हुसैन ने मिलकर शानदार साझेदारी की। जानिए इस रोमांचक मैच के अहम पल।

मुख्य बातें

बांग्लादेश की जीत: 6 विकेट से विजय तंजीद और नजमुल की साझेदारी: महत्वपूर्ण 120 रन न्यूजीलैंड का स्कोर: 198 रनों पर ऑलआउट बांग्लादेश की गेंदबाजी: नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए सीरीज की स्थिति: 1-1 से बराबरी

ढाका, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश ने सोमवार को दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से पराजित किया। शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड द्वारा निर्धारित 199 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 35.3 ओवर में प्राप्त कर लिया।

बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते समय अच्छी शुरुआत नहीं की। सैफ हसन बल्ले से प्रभावित नहीं कर सके और सिर्फ 8 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार बने। सौम्य सरकार भी 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शांतो ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की शानदार साझेदारी की। तंजीद ने 58 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

नजमुल ने 71 गेंदों में 50 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। लिटन दास ने 11 गेंदों में 7 रन बनाए। तौहीद हृदोय 31 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 8 रन बनाकर जीत दिलाई। न्यूजीलैंड के लिए रिचर्ड लेनोक्स ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए।

इससे पहले, न्यूजीलैंड की टीम 48.4 ओवर में 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। हेनरी निकोल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने 26 गेंदों में 13 रन बनाए। कप्तान टॉम लाथम 14 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के लिए मोहम्मद अब्बास और निक केरी ने 56 रनों की साझेदारी की। केरी ने 102 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली जिसमें 14 चौके शामिल थे।

नाहिद राणा ने 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि शोरिफुल इस्लाम ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए। बांग्लादेश ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 26 रनों से हराया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को कितने विकेट से हराया?
बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया।
तंजीद हसन ने कितने रन बनाए?
तंजीद हसन ने 76 रन बनाए।
नजमुल हुसैन कितने रन बनाकर आउट हुए?
नजमुल हुसैन ने 50 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
न्यूजीलैंड का कुल स्कोर क्या था?
न्यूजीलैंड का कुल स्कोर 198 रन था।
बांग्लादेश ने कितने ओवर में लक्ष्य हासिल किया?
बांग्लादेश ने 35.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले