26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सलमान आगा की 'बचकानी हरकत' पर मेहदी हसन से भिड़ंत, रनआउट की घटना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सलमान आगा की 'बचकानी हरकत' पर मेहदी हसन से भिड़ंत, रनआउट की घटना

सारांश

ढाका में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे में सलमान आगा की 'बचकानी हरकत' के बाद मेहदी हसन के साथ बहस हुई। रनआउट की विवादास्पद घटना ने मैच को रोचक बना दिया। जानें क्या हुआ इस दिलचस्प मैच में।

मुख्य बातें

सलमान आगा ने 62 गेंदों में 64 रन बनाए।
मेहदी हसन ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए।
बांग्लादेश की गेंदबाजी ने पाकिस्तान को 43 रन में 7 विकेट गंवाने पर मजबूर किया।

ढाका, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा है। टॉस हारने के बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २७४ रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा को मैदान पर एक बचकानी हरकत के कारण अपना विकेट खोना पड़ा। अजीब ढंग से रनआउट होने के बाद सलमान बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज से भी भिड़ गए।

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का ३९वां ओवर मेहदी हसन मिराज डाल रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने आगे की ओर शॉट खेला। गेंद सलमान के पैरों के पास आकर रुक गई। क्रीज से बाहर होने के बावजूद सलमान गेंद को उठाने के लिए झुके। लेकिन, मेहदी हसन ने फुर्ती दिखाई और गेंद को उठाकर तुरंत स्टंप पर मार दिया। जब मेहदी हसन ने थ्रो किया, तब सलमान क्रीज से बाहर थे और उन्हें रनआउट घोषित कर दिया गया।

मेहदी हसन का यह व्यवहार सलमान आगा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने मैदान पर ही उनसे बहस की। सलमान ने गुस्से में अपने ग्लव्स भी फेंक दिए और वह नाखुश दिखाई दिए। पाकिस्तान के बल्लेबाज ने अपना हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया और गुस्से में पवेलियन लौटे। सलमान ने ६२ गेंदों में ७ चौके और २ छक्के६४ रन बनाए।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए १२.६ ओवर में १०३ रन जोड़े। फरहान ने ४६ गेंदों में ३१ रन बनाए। वहीं, सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज ४६ गेंदों में ७५ रनों की दमदार पारी खेली। शमिल हुसैन केवल ६ रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान ने ५९ गेंदों में ४४ रन बनाए।

हालांकि, पाकिस्तान की टीम एक समय पर २३१ के स्कोर पर ३ विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी। लेकिन, इसके बाद टीम ने अपने अगले ७ विकेट केवल ४३ रन जोड़कर गंवा दिए। गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने ५६ रन देकर ३ विकेट चटकाए। वहीं, मेहदी हसन मिराज ने ३४ रन देकर २ विकेट अपने नाम किए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सलमान आगा को किस वजह से रनआउट किया गया?
सलमान आगा को रनआउट किया गया क्योंकि वह क्रीज से बाहर थे और मेहदी हसन ने तेजी से गेंद को स्टंप पर फेंका।
मैच का परिणाम क्या था?
मैच में पाकिस्तान की टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले