कुलदीप यादव का विवाह आज, मसूरी में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा
सारांश
Key Takeaways
- कुलदीप यादव का विवाह आज मसूरी में हो रहा है।
- शादी समारोह में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल होंगे।
- होटल में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
- शादी में परोसे जाने वाले भोजन की कीमत 6 हजार रुपये से अधिक है।
- वंशिका चड्ढा ने मेलबर्न से पढ़ाई की है और भारतीय जीवन बीमा निगम में काम कर रही हैं।
मसूरी, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव आज शाम विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी कर रहे हैं, जिसका आयोजन मसूरी में होगा। कुलदीप और वंशिका के परिवार पहले ही विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं और प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी आरंभ हो चुके हैं।
कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी के सेवाय होटल में शाम छह बजे से शुरू होंगी। इस समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से भव्य तरीके से सजाया गया है। होटल प्रशासन ने मेहमानों के स्वागत के लिए शानदार व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का विशेष इंतजाम भी शामिल है।
इस शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल होने की संभावना है। इस कारण से आयोजन स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाने के लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी में परोसे जाने वाले प्लेट की कीमत छह हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिसमें पहाड़ी खाने का भी समावेश है।
इससे पहले शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था, जिसमें पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल ने ठुमके लगाए। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी इस समारोह में उपस्थित रहे।
17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से अपनी पढ़ाई की है और वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं।