10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

लखनऊ में कुलदीप यादव के शादी के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
लखनऊ में कुलदीप यादव के शादी के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

सारांश

लखनऊ में कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस समारोह में क्रिकेट जगत की कई हस्तियां भी पहुंचीं। जानें इस भव्य रिसेप्शन की खास बातें।

मुख्य बातें

कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च 2025 को हुई।
सीएम योगी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए।
कुलदीप यादव का क्रिकेट करियर शानदार रहा है।
वंशिका सिंह, कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं।

लखनऊ, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में शिरकत की, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रिसेप्शन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज (मंगलवार) लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।"

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी की थी। इस रिसेप्शन में हेड कोच गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रवींद्र जडेजा शामिल हुए। इस भव्य रिसेप्शन में 900 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया। वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के लिए होटल में कड़े इंतजाम किए गए थे।

कानपुर के निवासी इस जोड़े ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे। उनकी शादी पहले नवंबर 2025 के लिए निर्धारित थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। वंशिका कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं, जिन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कानपुर से की और उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं।

कुलदीप यादव हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के विजेता बने हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र मैच में खेलाने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

कुलदीप यादव ने 2017 में भारत की ओर से डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 22.42 की औसत के साथ 76 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 120 वनडे मैचों में 194 विकेट निकाले हैं। कुलदीप ने भारत की तरफ से 54 टी20 मैच खेले, जिसमें 95 विकेट हासिल किए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह क्रिकेट जगत के लिए भी एक महत्वपूर्ण घटना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आशीर्वाद देने से यह समारोह और भी विशेष बन गया।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुलदीप यादव ने कब शादी की?
कुलदीप यादव ने 14 मार्च 2025 को वंशिका सिंह के साथ शादी की।
कौन-कौन से क्रिकेटर्स इस रिसेप्शन में शामिल हुए?
हेड कोच गौतम गंभीर, यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रवींद्र जडेजा इस रिसेप्शन में शामिल हुए।
कुलदीप यादव का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कैसा रहा?
कुलदीप यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र मैच में 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया।
कुलदीप यादव का क्रिकेट करियर कब शुरू हुआ?
कुलदीप यादव ने 2017 में भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
कुलदीप यादव की पत्नी वंशिका सिंह की शिक्षा कहाँ हुई?
वंशिका सिंह ने अपनी स्कूली पढ़ाई कानपुर से की और उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गईं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले