क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव

Click to start listening
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव

सारांश

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2026 के विश्व कप से पहले अपने महिला टीम कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। तीन प्रमुख कोचों को हटाने का निर्णय एक नई ऊर्जा और दृष्टिकोण लाने के लिए लिया गया है।

Key Takeaways

  • महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया गया है।
  • बैटिंग कोच अब एंड्रयू पुटिक होंगे।
  • टीम में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण लाने का प्रयास।
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में होगा।
  • पुराने कोचों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

जोहान्सबर्ग, १३ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने २०२६ के आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पूर्व अपनी महिला टीम (प्रोटियाज) के कोचिंग स्टाफ में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। बोर्ड ने बैटिंग कोच बाकिर अब्राहम्स, फील्डिंग कोच बोंगानी नडाबा और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच जेन वेबस्टर को टीम से हटाने का निर्णय लिया है।

सीएसए ने जानकारी दी है कि इन तीनों कोचों के कॉन्ट्रैक्ट जल्द समाप्त होने वाले हैं और २०२५/२६ सीजन के बाद उन्हें आगे बढ़ाया नहीं जाएगा। यह निर्णय टीम में नए दृष्टिकोण और ऊर्जा लाने के लिए लिया गया है। महिला टी20 विश्व कप २०२६ का आयोजन १२ जून से होने वाला है, जबकि फाइनल मुकाबला ५ जुलाई को होगा। इस बार विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में होगा।

इसके पहले, साउथ अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ १७ से २७ अप्रैल तक पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेलेगी, जिसके लिए १५ खिलाड़ियों की टीम का चयन भी किया जा चुका है।

टीम के मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा कि टीम हमेशा विकास की दिशा में बढ़ना चाहती है, और नए कोचों के आने से उन्हें नई ऊर्जा और दृष्टिकोण मिलेगा। उन्होंने पिछले कोचों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने टीम के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है। ये तीनों कोच उस समय टीम का हिस्सा थे जब साउथ अफ्रीका ने २०२३ और २०२४ के विमेंस टी20 वर्ल्ड कप और २०२५ के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल में जगह बनाई थी, हालांकि खिताब जीतने में असफल रहे थे।

अब इनकी जगह कुछ समय के लिए नए कोच नियुक्त किए गए हैं। एंड्रयू पुटिक को बैटिंग कोच, मदुदुजी म्बाथा को फील्डिंग कोच और तुमी मासेकेला को स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच बनाया गया है। ये सभी वर्ल्ड कप के अंत तक टीम के साथ बने रहेंगे। सीएसए के डायरेक्टर एनोच नक्वे ने कहा कि पूर्व कोचों का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है और नए कोचों के आने से टीम को और मजबूती मिलेगी। उनका मानना है कि ये बदलाव टीम के प्रदर्शन में सुधार करेंगे।

Point of View

बल्कि नए दृष्टिकोण से प्रदर्शन में सुधार की संभावना भी है।
NationPress
16/04/2026

Frequently Asked Questions

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने किन कोचों को हटाया है?
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बैटिंग कोच बाकिर अब्राहम्स, फील्डिंग कोच बोंगानी नडाबा और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच जेन वेबस्टर को हटाया है।
महिला टी20 विश्व कप कब है?
महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक होगा।
नई कोचिंग टीम में कौन शामिल हैं?
नई कोचिंग टीम में एंड्रयू पुटिक, मदुदुजी म्बाथा और तुमी मासेकेला शामिल हैं।
सीएसए ने ये बदलाव क्यों किए?
सीएसए ने टीम में नई सोच और ऊर्जा लाने के लिए ये बदलाव किए हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम अगला मैच कब खेलेगी?
साउथ अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ 17 से 27 अप्रैल तक पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेलेगी।
Nation Press