26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रावलपिंडी टेस्ट में स्टब्स का अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला सकेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रावलपिंडी टेस्ट में स्टब्स का अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला सकेगा?

सारांश

रावलपिंडी में चल रहे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने 185 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की है। क्या ट्रिस्टन स्टब्स का अर्धशतक उनकी टीम को जीत दिला सकेगा? जानिए इस दिलचस्प मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

दक्षिण अफ्रीका ने 185 रन बनाए हैं जबकि पाकिस्तान की पहली पारी 333 पर समाप्त हुई।
ट्रिस्टन स्टब्स का अर्धशतक महत्वपूर्ण है।
दक्षिण अफ्रीका को 148 रन की आवश्यकता है।
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।
केशव महाराज ने 7 विकेट लिए।

रावलपिंडी, 21 अक्तूबर (राष्ट्र प्रेस)। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन के अंत में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 68 और काइल वेरेने 10 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान से 148 रन पीछे है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडन मार्करम और रियान रिकल्टन ने पारी की शुरुआत की। 22 के स्कोर पर रिकल्टन के रूप में दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। रिकल्टन 14 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए मार्करम और स्टब्स के बीच 32 रन की साझेदारी हुई। मार्करम 32 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए, जिससे वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले टोनी डे जॉर्जी और स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। जॉर्जी 55 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस बिना खाता खोले आउट हो गए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टब्स 184 गेंद पर 68 और वेरेने 25 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 14 रन की साझेदारी हो चुकी है।

पाकिस्तान के लिए आसिफ अफरीदी ने 2 और शाहीन अफरीदी और साजिद खान ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पहली पारी 333 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 57, कप्तान शान मसूद ने 87 और सऊद शकील ने 66 रन की पारी खेली। सलमान अली आगा ने 45 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज सफलतम गेंदबाज रहे। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 42.4 ओवर में 102 रन देकर 7 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि इस टेस्ट मैच की स्थिति ने दर्शाया है कि दक्षिण अफ्रीका किस तरह से संघर्ष कर रहा है। ट्रिस्टन स्टब्स का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस चुनौती का सामना करना होगा। हमें उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला शानदार होगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रावलपिंडी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की स्थिति क्या है?
दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं और वह पाकिस्तान से 148 रन पीछे है।
ट्रिस्टन स्टब्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
ट्रिस्टन स्टब्स ने 184 गेंदों पर 68 रन बनाए हैं और वह नाबाद हैं।
पाकिस्तान की पहली पारी में कौन से बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया?
पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने 87, सऊद शकील ने 66 और अब्दुल्ला शफीक ने 57 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले