डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी फिफ्टी बनाई, 4 पारियों में बने 166 रन
सारांश
Key Takeaways
- डेविड मिलर ने 63 रन बनाए।
- यह उनकी भारत के खिलाफ दूसरी फिफ्टी थी।
- मिलर ने 4 पारियों में 166 रन बनाए।
- दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन का स्कोर बनाया।
- भारत की ओर से बुमराह ने 3 विकेट लिए।
अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे सुपर-8 मुकाबले में 63 रन की शानदार पारी खेली। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिलर की दूसरी फिफ्टी रही।
टी20 वर्ल्ड कप 2012 में मिलर ने भारत के विरुद्ध 12 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए थे। इसके बाद, 2022 में उन्होंने 46 गेंदों पर 59* रन बनाए।
इस बार, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मिलर ने 17 गेंदों में 21 रन बनाये थे। रविवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 63 रन बनाए। इन आंकड़ों के अनुसार, मिलर ने भारत के खिलाफ चार पारियों में 166 रन बना लिए हैं।
इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। शुरुआत में टीम ने 20 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी कर टीम को 117 रन के स्कोर तक पहुँचाया।
ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलर के साथ 20 गेंदों में 35 रन जोड़े, जिससे टीम ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
मिलर ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टब्स ने 24 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली, और टीम को 187/7 के स्कोर तक पहुँचाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।