डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ दूसरी फिफ्टी, टी20 वर्ल्ड कप में 4 पारियों में 166 रन बना चुके

Click to start listening
डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ दूसरी फिफ्टी, टी20 वर्ल्ड कप में 4 पारियों में 166 रन बना चुके

सारांश

डेविड मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत के खिलाफ शानदार 63 रन बनाए। यह उनकी भारत के खिलाफ दूसरी फिफ्टी है, जिसमें उन्होंने 4 पारियों में कुल 166 रन बनाए हैं। जानें इस मैच के रोचक पल।

Key Takeaways

  • डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ 63 रन बनाए।
  • यह उनकी टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी फिफ्टी है।
  • मिलर ने 4 पारियों में कुल 166 रन बनाए हैं।
  • साउथ अफ्रीका ने 187 रन का स्कोर बनाया।
  • जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे सुपर-8 मैच में 63 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिलर की दूसरी फिफ्टी रही।

डेविड मिलर ने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 12 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए थे। इसके बाद 2022 में उन्होंने 46 गेंदों में 59* रन बनाए।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ 17 गेंदों में 21 रन बनाए थे, वहीं रविवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 63 रन बनाए। कुल मिलाकर, मिलर अब तक भारत के खिलाफ 4 पारियों में 166 रन बना चुके हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को चल रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम ने 20 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने 117 के स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली।

ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलर के साथ 20 गेंदों में 35 रन जोड़े और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया।

मिलर 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टब्स ने 24 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे टीम ने 187/7 का स्कोर बनाया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किए।

Point of View

NationPress
23/02/2026

Frequently Asked Questions

डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ कितने रन बनाए?
डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ 63 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप में मिलर की कितनी फिफ्टी हैं?
टी20 वर्ल्ड कप में मिलर की भारत के खिलाफ यह दूसरी फिफ्टी है।
साउथ अफ्रीका ने कितना स्कोर बनाया?
साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए।
इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
डेविड मिलर ने कितनी पारियों में कुल कितने रन बनाए?
डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ 4 पारियों में कुल 166 रन बनाए।
Nation Press