9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में डेविड मिलर ने दूसरी बार बनाई फिफ्टी, 4 पारियों में 166 रन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में डेविड मिलर ने दूसरी बार बनाई फिफ्टी, 4 पारियों में 166 रन

सारांश

डविड मिलर ने हाल ही में भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में 63 रन बनाकर अपनी दूसरी फिफ्टी बनाई। जानें उनके प्रदर्शन और टी20 वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धियों के बारे में।

मुख्य बातें

डेविड मिलर ने 63 रन बनाकर अपनी दूसरी फिफ्टी बनाई।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 166 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए।
जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।
डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे सुपर-8 मुकाबले में 63 रनटी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिलर की दूसरी फिफ्टी थी।

मिलर ने 2012 में भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए थे। फिर 2022 में उन्होंने 46 गेंदों में 59* रन की पारी खेली।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत के खिलाफ मिलर ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि रविवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 63 रन बनाए। इस प्रकार, मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ 4 पारियों में कुल 166 रन बना चुके हैं।

इस मैच में, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 7 विकेट खोकर 187 रन बनाये। टीम ने 20 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, डेवाल्ड ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की।

ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 45 रन बनाये। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलर के साथ 20 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया।

मिलर ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स ने 24 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर 187/7 तक पहुंचा। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपनी प्रभावशाली फॉर्म को भी दर्शाया।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ कितने रन बनाए?
डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ 63 रन बनाए।
यह डेविड मिलर की भारत के खिलाफ कितनी फिफ्टी है?
यह उनकी भारत के खिलाफ दूसरी फिफ्टी है।
साउथ अफ्रीका ने इस मैच में कितना स्कोर बनाया?
साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए।
इस मैच में भारत की तरफ से किसने सबसे अधिक विकेट लिए?
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
डेविड मिलर की टी20 वर्ल्ड कप में कुल रन कितने हैं?
उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 4 पारियों में कुल 166 रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले