26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी फिफ्टी बनाई, 4 पारियों में 166 रन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी फिफ्टी बनाई, 4 पारियों में 166 रन

सारांश

अहमदाबाद में डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में शानदार 63 रन बनाकर अपनी दूसरी फिफ्टी पूरी की। जानिए इस मैच में उनकी पारी के बारे में।

मुख्य बातें

डेविड मिलर ने 63 रन बनाकर अपनी दूसरी फिफ्टी का जश्न मनाया।
साउथ अफ्रीका ने 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।
मिलर ने 4 पारियों में भारत के खिलाफ 166 रन बनाए हैं।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे सुपर-8 मैच में 63 रन बनाकर अपनी दूसरी फिफ्टी पूरी की।

इससे पहले, मिलर ने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 12 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाये थे। फिर 2022 में, उन्होंने 46 गेंदों में 59* रन बनाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

हाल ही में, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में उन्होंने 17 गेंदों पर 21 रन बनाये थे। रविवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में, मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाकर भारत के खिलाफ चार पारियों में कुल 166 रन बना दिए हैं।

इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 187 रन बनाए। पहले 20 रन पर उन्होंने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की, जिससे स्कोर 117 पर पहुंचा।

ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 45 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। इसके बाद, ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलर के साथ 20 गेंदों में 35 रन की साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

मिलर ने 35 गेंदों में 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 63 रन बनाए और आउट हुए। स्टब्स ने 24 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके के साथ 44 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 187/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ कितने रन बनाए?
डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ 63 रन बनाए।
यह डेविड मिलर की भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में कितनी फिफ्टी है?
यह डेविड मिलर की भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी फिफ्टी है।
साउथ अफ्रीका ने कुल कितने रन बनाए?
साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 187 रन बनाए।
इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
डेविड मिलर की टी20 वर्ल्ड कप में कुल कितने रन हो गए हैं?
डेविड मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 4 पारियों में कुल 166 रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले