30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दीप्ति शर्मा के लिए गुजरात, दिल्ली और यूपी के बीच नीलामी में होगा मुकाबला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दीप्ति शर्मा के लिए गुजरात, दिल्ली और यूपी के बीच नीलामी में होगा मुकाबला?

सारांश

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होनी है। इस बार सभी की नजरें दीप्ति शर्मा पर होंगी। अंजुम चोपड़ा का कहना है कि गुजरात, दिल्ली और यूपी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। क्या दीप्ति सबसे महंगी खिलाड़ी के रूप में उभरेंगी?

मुख्य बातें

दीप्ति शर्मा की ऑलराउंडर क्षमता उन्हें महत्वपूर्ण बनाती है।
नीलामी में गुजरात , दिल्ली और यूपी के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।
दीप्ति ने महिला वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया।
यूपी वॉरियर्ज ने उन्हें रिटेन नहीं किया था।
दीप्ति नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बन सकती हैं।

नई दिल्ली, 25 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। इस बार सबकी निगाहें भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर टिकी होंगी। भारतीय टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि दीप्ति के लिए नीलामी में गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉर्रियर्ज के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

जियोहॉटस्टार पर अंजुम चोपड़ा ने कहा, "दीप्ति की ऑलराउंडर क्षमता उन्हें सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है। गुजरात जायंट्स को नीलामी में दीप्ति शर्मा पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स भी उन्हें एक भारतीय खिलाड़ी के रूप में टारगेट कर सकती है। यूपी वॉरियर्ज भी उनमें फिर से रुचि दिखा सकती है।"

पूर्व खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने भी दीप्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक मैच विनर हैं। बल्ले और गेंद दोनों से उनकी प्रदर्शन शानदार रहा है। नीलामी में उनकी मांग बहुत अधिक होगी और कई टीमें उनके लिए बोली लगाती देखी जा सकती हैं।

दीप्ति शर्मा ने महिला वनडे विश्व कप में भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रही थीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए फाइनल में दीप्ति ने गेंद और बल्ले से कमाल दिखाते हुए भारत की खिताबी जीत में यादगार भूमिका निभाई थी। इस ऑलराउंडर ने 58 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट लिए थे। दीप्ति ने टूर्नामेंट में 215 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट लिए थे।

इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद यूपी वॉरियर्ज ने दीप्ति शर्मा को रिटेन नहीं किया था। इस कारण उन्हें नीलामी में आना पड़ा। दीप्ति नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी के रूप में उभर सकती हैं।

यूपी वॉर्रियर्ज की कप्तान रह चुकी दीप्ति ने 3 सीज़न में खेले 25 मैचों में 507 रन बनाने के साथ ही 27 विकेट लिए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि विमेंस क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दीप्ति शर्मा की नीलामी में कौन-कौन सी टीमें भाग लेंगी?
दीप्ति शर्मा की नीलामी में मुख्य रूप से गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज टीमें भाग लेंगी।
दीप्ति शर्मा का पिछले प्रदर्शन कैसा रहा है?
दीप्ति शर्मा ने पिछले महिला वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 215 रन और 22 विकेट लिए थे।
क्या दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बन सकती हैं?
हां, दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन को देखते हुए, वे नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बन सकती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले