10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 22 साल की उम्र में देवाल्ड ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 22 साल की उम्र में देवाल्ड ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया?

सारांश

दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर! देवाल्ड ब्रेविस ने केवल 22 साल की उम्र में टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए कैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धुआंधार पारी से इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया।

मुख्य बातें

देवाल्ड ब्रेविस ने 125 रन बनाकर टी20 में नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
उन्होंने 22 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।
ब्रेविस ने 56 गेंदों में 8 छक्के और 12 चौके लगाए।
यह पारी साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी टी20 पारी है।
इससे पहले का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम था।

नई दिल्ली, 12 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार शतकीय पारी का प्रदर्शन किया। ब्रेविस ने 56 गेंदों में आठ छक्के और 12 चौके लगाते हुए नाबाद 125 रन बनाए, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे युवा साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए। यह उपलब्धि उन्होंने महज 22 साल और 105 दिन की उम्र में हासिल की।

इस टी20 मैच में किसी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज का यह सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम था, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे।

ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 मैच के दौरान सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शेन वॉटसन के पास था, जिन्होंने 2016 में सिडनी में भारत के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए थे। इसके अलावा, वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज भी बन चुके हैं।

डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का चुनाव किया। साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर 3.3 ओवर में 34 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की।

रिकेल्टन ने 10 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अगली ही ओवर में मार्करम (18) भी आउट हो गए।

साउथ अफ्रीकी टीम ने 57 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, देवाल्ड ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की और टीम को विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया।

स्टब्स ने 22 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें तीन चौके शामिल थे। जबकि, ब्रेविस 125 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर बने रहे।

ऑस्ट्रेलिया की جانب से ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वारशुइस ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि जोश हेजलवुड और एडम जांपा ने एक-एक विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो इस खेल के प्रति हमारे देश के प्रेम को दर्शाता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

देवाल्ड ब्रेविस ने कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
देवाल्ड ब्रेविस ने टी20 मैच में शतक लगाने वाले सबसे युवा साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड तोड़ा।
उन्होंने कितने रन बनाए?
उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए।
यह पारी किस टीम के खिलाफ खेली गई?
यह पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले