क्या आप भी दिनभर थकान और सुस्ती से परेशान हैं? इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें

Click to start listening
क्या आप भी दिनभर थकान और सुस्ती से परेशान हैं? इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें

सारांश

क्या आप भी दिनभर थकान और सुस्ती से जूझ रहे हैं? जानें कैसे आयरन की कमी को दूर करके आप अपनी ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। यहाँ कुछ सरल खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई है जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

Key Takeaways

  • आयरन की कमी से सुस्ती और थकान होती है।
  • गुड़, हरी सब्जियां और दालें आयरन के अच्छे स्रोत हैं।
  • विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
  • नियमित खान-पान से ऊर्जा स्तर को बढ़ाया जा सकता है।
  • स्वस्थ जीवन के लिए सही पोषण आवश्यक है।

नई दिल्ली, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। क्या आप अक्सर दिनभर सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस करते हैं? यह समस्या आपके शरीर में आयरन की कमी यानी एनीमिया के कारण हो सकती है।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सही आहार से आयरन की पूर्ति करना इस समस्या का समाधान है। उचित पोषण से आप दिनभर ताजगी महसूस कर सकते हैं। आयरन, शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब आयरन की कमी होती है, तो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, जिससे थकान, सुस्ती, चक्कर आना और कमजोरी बढ़ जाती है। यह समस्या विशेषकर महिलाओं, बच्चों और युवकों में अधिक देखी जाती है।

अच्छी बात यह है कि आप अपने रोजाना के आहार में कुछ साधारण चीजें शामिल करके आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए गुड़, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, काली दाल, मूंगफली जैसे खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करें।

इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में आयरन का स्तर बढ़ता है, खून साफ होता है और ऊर्जा बनी रहती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आयरन वाले भोजन के साथ विटामिन सी युक्त फल जैसे नींबू, संतरा, आंवला का सेवन करें, क्योंकि विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। सही खान-पान से आप दिनभर सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।

गुड़ आयरन का एक उत्कृष्ट और सस्ता स्रोत है। रोजाना एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से शरीर में आयरन की अच्छी मात्रा मिलती है। इसके साथ चने या मूंगफली का सेवन करने से लाभ बढ़ जाता है।

काले चने, मसूर दाल, उड़द दाल और राजमा भी आयरन से भरपूर होते हैं। इन्हें अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करें।

पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ जैसी सब्जियां भी आयरन में समृद्ध होती हैं। इन्हें सलाद, सब्जी या साग के रूप में खा सकते हैं।

मूंगफली न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि आयरन का अच्छा स्रोत भी है। भुनी हुई मूंगफली या मूंगफली की चटनी को रोजाना थोड़ी मात्रा में लें।

तिल में भी आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसे चटनी, लड्डू या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा के साथ ही कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

Point of View

और इसका समाधान सही आहार से संभव है। हर व्यक्ति को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, विशेषकर जब बात ऊर्जा और सक्रियता की हो।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

आयरन की कमी के क्या लक्षण होते हैं?
आयरन की कमी के लक्षणों में थकान, कमजोरी, चक्कर आना, और सुस्ती शामिल हैं।
कौन से खाद्य पदार्थ आयरन में समृद्ध हैं?
गुड़, हरी पत्तेदार सब्जियां, काले चने, दालें और मूंगफली आयरन के अच्छे स्रोत हैं।
क्या विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है?
हाँ, विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है, इसलिए इसे आयरन वाले भोजन के साथ लेना चाहिए।
क्या गुड़ का नियमित सेवन फायदेमंद है?
जी हाँ, रोजाना गुड़ का सेवन आयरन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है।
सुस्ती और थकान से कैसे निपटें?
सही पोषण, विशेषकर आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करके आप सुस्ती और थकान से निपट सकते हैं।
Nation Press