9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आप जानते हैं गोवा में जन्मे पहले भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई के बारे में?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आप जानते हैं गोवा में जन्मे पहले भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई के बारे में?

सारांश

8 अगस्त को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इस दिन गोवा में जन्मे पहले क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ था, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2000 से अधिक रन बनाए। आइए जानें उनकी उपलब्धियों और योगदान के बारे में।

मुख्य बातें

दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को गोवा में हुआ था।
उन्होंने 30 टेस्ट मैच खेले और 2,001 रन बनाए।
उन्हें 1970 में अर्जुन पुरस्कार मिला।
सरदेसाई ने मुंबई के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेला।
उनकी 78वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाया।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 8 अगस्त का दिन एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन पूर्व बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ था। सरदेसाई ने टेस्ट क्रिकेट में 2,000 से अधिक रन बनाए।

दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को मडगांव, गोवा में हुआ था। वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले गोवा में जन्मे पहले क्रिकेटर थे।

उन्होंने 1 दिसंबर 1961 को भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया और उनका पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। सरदेसाई एक टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे।

अपने 11 साल के करियर में, दिलीप सरदेसाई ने 30 टेस्ट मैच खेले। उनकी औसत 39.23 थी, जिसमें उन्होंने 2,001 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक निकले, और उनका टॉप स्कोर 212 रहा। सरदेसाई ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया लेकिन विकेट नहीं ले सके।

दिलीप सरदेसाई ने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेला और आज भी उनका नाम मुंबई के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल है। 179 प्रथम श्रेणी मैचों में, उन्होंने 41.75 की औसत से 10,230 रन बनाए, जिसमें 25 शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 222 था। उन्होंने 8 विकेट भी लिए।

उन्हें 1970 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2 जुलाई 2007 को, 66 वर्ष की उम्र में उनका निधन मुंबई में हुआ।

8 अगस्त 2018 को, सर्च इंजन गूगल ने उनकी 78वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें याद किया था।

गोवा सरकार के खेल एवं युवा मामले निदेशालय ने 2009 में दिलीप सरदेसाई खेल उत्कृष्टता पुरस्कार की स्थापना की। यह पुरस्कार राज्य राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर दिया जाता है। इस पुरस्कार में सरदेसाई की एक कांस्य पट्टिका, एक प्रशस्ति पत्र और 2,00,000 रुपए की राशि शामिल है।

यह पुरस्कार गोवा के उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्होंने अपने समय में क्रिकेट की दुनिया में गोवा का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धियाँ हमें प्रेरणा देती हैं कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिलीप सरदेसाई का जन्म कब हुआ था?
दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को मडगांव, गोवा में हुआ था।
दिलीप सरदेसाई ने कितने टेस्ट मैच खेले?
उन्होंने 30 टेस्ट मैच खेले।
उन्हें कौन सा पुरस्कार मिला था?
उन्हें 1970 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
दिलीप सरदेसाई का सर्वश्रेष्ठ स्कोर क्या था?
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 घंटे पहले
  2. कल
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले