18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लिवरपूल ने डियोगो जोटा की 'जर्सी नंबर 20' को रिटायर किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लिवरपूल ने डियोगो जोटा की 'जर्सी नंबर 20' को रिटायर किया?

सारांश

लिवरपूल ने अपने स्टार खिलाड़ी डियोगो जोटा की याद में 'जर्सी नंबर 20' को रिटायर करने का निर्णय लिया है। जोटा की आकस्मिक मृत्यु ने फुटबॉल जगत को हिलाकर रख दिया है, और यह कदम उनके योगदान को सहेजने का एक प्रयास है। जानें इस निर्णय के पीछे की कहानी और जोटा की उपलब्धियां।

मुख्य बातें

लिवरपूल ने डियोगो जोटा की जर्सी नंबर 20 को रिटायर किया।
जोता ने लिवरपूल के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रॉफियां जीतीं।
उनकी आकस्मिक मृत्यु ने फुटबॉल जगत को हिलाकर रख दिया।
जोता का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
लिवरपूल का यह कदम खिलाड़ियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

लिवरपूल, 12 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। लिवरपूल ने डियोगो जोटा के सम्मान में सभी स्तरों पर 'जर्सी नंबर 20' को रिटायर करने की घोषणा की है। 28 वर्षीय डियोगो जोटा ने तीन जुलाई को एक कार दुर्घटना में अपनी जान गंवाई थी।

प्रीमियर लीग चैंपियन ने बयान में कहा, "इस जर्सी नंबर को उन्होंने गर्व के साथ पहनकर हमें अनगिनत जीत दिलाईं। डियोगो जोटा हमेशा लिवरपूल फुटबॉल क्लब के 'नंबर 20' रहेंगे। यह कदम न केवल पिछले पांच वर्षों में रेड्स की मैदान पर सफलताओं में पुर्तगाल के इस खिलाड़ी के अथाह योगदान को दर्शाता है, बल्कि साथियों, सहकर्मियों और समर्थकों पर उनके गहरे प्रभाव को भी साबित करता है।"

स्पेन के जमोरा प्रांत में हुए कार हादसे में जोटा के साथ उनके भाई आंद्रे सिल्वा भी अपनी जान गंवा बैठे थे। स्पेनिश पुलिस के अनुसार, तेज गति से गाड़ी चलाते समय जोटा की कार सड़क से उतर गई और टायर फटने के बाद गाड़ी में आग लग गई।

एफएसजी फुटबॉल के सीईओ माइकल एडवर्ड्स ने कहा, "एक क्लब के रूप में हम सभी अपने समर्थकों की भावनाओं से अच्छी तरह वाकिफ थे। हमने भी बिल्कुल वैसा ही महसूस किया। हमारे लिए यह बेहद जरूरी था कि हम इस फैसले में डियोगो की पत्नी रूट और उनके परिवार को शामिल करें। यह सुनिश्चित करें कि उन्हें हमारे इस कदम के बारे में सबसे पहले पता हो। मेरा मानना है कि लिवरपूल फुटबॉल क्लब के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी खिलाड़ी को ऐसा सम्मान दिया गया। यह एक अनोखे और अद्भुत खिलाड़ी को एक अनूठी श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा, "इस जर्सी नंबर को रिटायर करके, हम इसे हमेशा के लिए कभी न भुलाया जा सकने वाला बना रहे हैं। डियोगो साल 2020 में हमारे साथ जुड़े, उन्होंने सम्मान, प्रतिष्ठा और स्नेह के साथ 'जर्सी नंबर 20' पहनी। जहां तक लिवरपूल फुटबॉल क्लब का सवाल है, वह हमेशा हमारे '20 नंबर' के खिलाड़ी रहेंगे।

डियोगो जोटा पुर्तगाल और लिवरपूल दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। साल 2020 में प्रीमियर लीग की टीम वॉल्व्स से क्लब में शामिल होने के बाद से उन्होंने प्रीमियर लीग, एफए कप और दो ईएफएल कप सहित प्रमुख ट्रॉफियां जीतने में अहम भूमिका निभाईं।

डियोगो जोटा ने पुर्तगाल की ओर से 49 मैच खेलते हुए 14 गोल किए। वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2019 और 2025 में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने साथियों के साथ नेशंस लीग खिताब जीतने का जश्न मनाया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह मानता हूं कि लिवरपूल का यह कदम न केवल डियोगो जोटा के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि यह फुटबॉल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी है। खिलाड़ियों की यादें हमेशा उनके योगदान के माध्यम से जीवित रहती हैं।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डियोगो जोटा की मृत्यु कैसे हुई?
डियोगो जोटा की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हुई, जिसमें उनके भाई भी शामिल थे।
लिवरपूल ने जोटा की जर्सी क्यों रिटायर की?
लिवरपूल ने जोटा की जर्सी रिटायर की ताकि उनके योगदान और याद को हमेशा के लिए सुरक्षित रखा जा सके।
डियोगो जोटा ने लिवरपूल के लिए कितने गोल किए?
डियोगो जोटा ने लिवरपूल के लिए कई महत्वपूर्ण गोल किए, लेकिन उनके कुल गोल की संख्या 202 में शामिल होने के बाद और बढ़ गई।
जोता ने कौन-कौन सी ट्रॉफियां जीतीं?
जोटा ने लिवरपूल के साथ प्रीमियर लीग, एफए कप और ईएफएल कप सहित कई ट्रॉफियां जीतीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले