21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: एलएसजी में नया चेहरा, हसरंगा की जगह जॉर्ज लिंडे की एंट्री

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: एलएसजी में नया चेहरा, हसरंगा की जगह जॉर्ज लिंडे की एंट्री

सारांश

लखनऊ सुपर जायंट्स ने वानिंदु हसरंगा की चोट के कारण उनका स्थान भरने के लिए जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। यह बदलाव आईपीएल 2026 में महत्वपूर्ण हो सकता है।

मुख्य बातें

जॉर्ज लिंडे को हसरंगा की जगह शामिल किया गया है।
हसरंगा की चोट ने टीम में बदलाव की आवश्यकता पैदा की।
एलएसजी ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं।
मुकुल चौधरी ने महत्वपूर्ण पारी खेली।
जॉर्ज लिंडे का टी20 अनुभव टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को वानिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया है। हसरंगा चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बाहर हो गए हैं।

एलएसजी ने नीलामी में हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के पहले मैच के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट के चलते वह इस टूर्नामेंट से अनुपस्थित रहेंगे। हसरंगा अभी तक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं, जिससे वह इस सीजन में एलएसजी के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। जॉर्ज लिंडे पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। एलएसजी ने लिंडे को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में टीम में शामिल किया है।

जॉर्ज लिंडे ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 3 टेस्ट, 4 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टी20 में 403 रन बनाने के साथ-साथ 35 विकेट भी हासिल किए हैं। लिंडे के पास टी20 क्रिकेट में समृद्ध अनुभव है और वह 250 टी20 मैच खेल चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन के बचे हुए मुकाबलों में लिंडे से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा करेगी।

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं। वहीं, एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी ने अपने अंतिम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले में एलएसजी की जीत के नायक 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों में 54 रनों की प्रभावशाली पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। एलएसजी ने आयुष बदोनी और मुकुल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 182 रनों का लक्ष्य अंतिम गेंद पर हासिल किया। आयुष ने 34 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, मुकुल ने 54 रनों की नाबाद पारी में 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जॉर्ज लिंडे कौन हैं?
जॉर्ज लिंडे एक साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने अब तक 3 टेस्ट, 4 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
वानिंदु हसरंगा की चोट कब लगी?
वानिंदु हसरंगा को ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी।
एलएसजी ने आईपीएल 2026 में कितने मुकाबले खेले?
एलएसजी ने आईपीएल 2026 में अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत मिली है।
मुकुल चौधरी ने कौन सा प्रदर्शन किया?
मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली।
जॉर्ज लिंडे का टी20 अनुभव कैसा है?
जॉर्ज लिंडे ने टी20 क्रिकेट में 403 रन बनाए हैं और 35 विकेट लिए हैं। उनके पास 250 टी20 मैच खेलने का अनुभव है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले