क्या दानिश मालेवर डबल सेंचुरी की ओर बढ़ रहे हैं? पहले दिन सेंट्रल जोन 400 पार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दानिश मालेवर डबल सेंचुरी की ओर बढ़ रहे हैं? पहले दिन सेंट्रल जोन 400 पार

सारांश

दलीप ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में, पहले दिन सेंट्रल जोन ने 432 रन बनाए। दानिश मालेवर 198 रन बनाकर नाबाद रहे। क्या वह डबल सेंचुरी बनाएंगे? जानें मैच की सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

मुख्य बातें

सेंट्रल जोन ने पहले दिन 432 रन बनाए।
दानिश मालेवर 198 रन के साथ नाबाद हैं।
रजत पाटीदार ने 125 रन बनाए।
दूसरे दिन के खेल में उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
आकाश चौधरी और जोतिन ने विपक्षी टीम के लिए एक-एक विकेट लिया।

बेंगलुरु, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। नॉर्थ जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल का मुकाबला गुरुवार से शुरू हो चुका है। पहले दिन सेंट्रल जोन ने 77 ओवरों में दो विकेट खोकर 432 रन बना लिए हैं।

इस मैच का आयोजन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड बी पर हो रहा है। सेंट्रल जोन ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ चार रन पर आयुष पांडे (3) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद आर्यन जुयाल और दानिश मालेवर ने टीम को मजबूती प्रदान की।

आर्यन जुयाल ने 100 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। उनकी वापसी के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 96 गेंदों में 125 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्थिति में ला दिया। पाटीदार ने इस पारी में तीन छक्के और 21 चौके लगाए।

जब पाटीदार आउट हुए, तब टीम ने दो विकेट खोकर 347 रन बना लिए थे। इसके बाद दानिश ने यश राठौड़ के साथ मिलकर 85 रन की नाबाद साझेदारी की, जिससे टीम 400 के पार पहुंच गई।

पहले दिन के खेल की समाप्ति तक दानिश मालेवर 198 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 219 गेंदों में एक छक्का और 35 चौके लगाए। वहीं, यश ने 37 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीम की ओर से पहले दिन के खेल खत्म होने तक आकाश चौधरी ने 17 ओवर में 73 रन देकर एक विकेट लिया। इसके अलावा, फेइरोइजाम जोतिन ने 14 ओवरों में 56 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

सेंट्रल जोन की प्लेइंग इलेवन: आयुष पांडे, दानिश मालेवर, रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), यश राठौड़, शुभम शर्मा, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, आदित्य ठाकरे और खलील अहमद।

नॉर्थ ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन: कर्णजीत युमनाम, तेची डोरिया, हेम छेत्री, रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), आशीष थापा, जेहू एंडरसन (विकेटकीपर), अंकुर मलिक, पलजोर तमांग, बिश्वोरजीत कोंथौजम, आकाश चौधरी, फेइरोइजाम जोतिन।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दलीप ट्रॉफी का आयोजन कब हो रहा है?
दलीप ट्रॉफी का यह मुकाबला 28 अगस्त से शुरू हुआ है।
दानिश मालेवर ने कितने रन बनाए हैं?
दानिश मालेवर ने पहले दिन 198 रन बनाकर नाबाद रहे।
सेंट्रल जोन की बैटिंग स्थिति क्या है?
सेंट्रल जोन ने पहले दिन दो विकेट खोकर 432 रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले