क्या इंग्लैंड ने साल्ट की तूफानी पारी से आयरलैंड को हराया?
सारांश
मुख्य बातें
डबलिन, 17 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला द विलेज, डबलिन में आयोजित किया गया। इंग्लैंड ने फिल साल्ट की शानदार पारी की बदौलत आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर श्रृंखला में 0-1 की बढ़त हासिल की।
197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 46 गेंदों पर 4 छक्के और 10 चौके89 रन की जोरदार पारी खेली। साल्ट की इस पारी से इंग्लैंड के लिए जीत की राह आसान हो गई। एक समय ऐसा लगा था कि साल्ट शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन तेज गति से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने के चक्कर में वह 11 रन से अपना शतक चूक गए।
इंग्लैंड ने 17.4 ओवर में 6 विकेट197 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। साल्ट के अलावा जोस बटलर ने 10 गेंदों पर 28, कप्तान जैकब बेथेल ने 16 गेंदों पर 24 और सैम करन ने 15 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से हैरी टैक्टर ने नाबाद 36 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 और लॉर्कन टुकर ने 36 गेंदों पर 4 छक्के और 3 चौके की सहायता से 55 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 22 गेंदों पर 34, रॉस अडेयर ने 25 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली।
इस मैच में जैकब बेथेल ने इतिहास रचा। फील्ड पर टॉस के लिए उतरते ही वह इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बन गए। कप्तान के रूप में उनकी शुरुआत यादगार रही और टीम ने मैच 4 विकेट से जीत लिया। हालाँकि, बतौर बल्लेबाज उनके लिए मैच थोड़ा निराशाजनक रहा, उन्होंने केवल 24 रन बनाए।