17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में नया इतिहास रच दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में नया इतिहास रच दिया?

सारांश

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया। इस जीत के साथ, इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर सबसे अधिक महिला वनडे मैच जीतने का गौरव प्राप्त किया। जानें मुकाबले की पूरी कहानी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी।

मुख्य बातें

इंग्लैंड की महिला टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
इंग्लैंड ने घरेलू मैदान पर 121 वनडे मैच जीते।
भारत ने 143 रनों का स्कोर बनाया।
बारिश के कारण लक्ष्य में बदलाव हुआ।
तीसरा वनडे 22 जुलाई को खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 20 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 8 विकेट से जीतकर नया इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर सबसे अधिक महिला वनडे मैच जीतने वाला देश बन गया है।

इंग्लैंड ने अब तक अपने घरेलू मैदान पर 182 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 121 मैच में उसे जीत मिली है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के पास था, जिसने 146 वनडे मैचों में 120 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड की टीम 166 में से 86 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। वहीं, भारत ने अपने घर पर 131 में से 81 मैच जीते हैं और भारतीय महिला टीम इस सूची में चौथे स्थान पर है।

लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

भारतीय टीम ने महज 6 रनों पर प्रतिका रावल (3) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों में 42 रन बनाकर टीम को संभाला, जिसमें पांच चौके शामिल थे।

स्मृति के अलावा दीप्ति शर्मा ने 34 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जबकि हरलीन देओल ने 16 और अरुंधति रेड्डी ने 14 रन जोड़े।

विपक्षी टीम की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा एम अलॉर्ट और लिंसे स्मिथ को दो-दो विकेट मिले, जबकि चार्ली डीन ने एक विकेट हासिल किया। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने 29 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए।

इंग्लैंड को 29 ओवरों में 144 रनों का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम की शुरुआत शानदार रही, जिसमें एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट ने 10.2 ओवरों में 54 रनों की साझेदारी की।

टैमी ब्यूमोंट 35 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एमी जोन्स ने कप्तान नेट साइवर-ब्रंट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की।

19वें ओवर में फिर बारिश आई और इंग्लैंड का लक्ष्य संशोधित हुआ। इंग्लैंड को जीत के लिए 24 ओवरों में 115 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे इंग्लैंड ने 21 ओवरों में हासिल कर लिया।

एमी जोन्स 57 गेंदों में 46 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कप्तान ब्रंट ने 21 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को एक-एक विकेट मिला।

भारत और इंग्लैंड की टीमें तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी पर हैं। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच 22 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह इंग्लैंड की महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमें गर्व है कि भारतीय महिला टीम ने भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने कितने वनडे मैच जीते हैं?
इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर 182 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 121 मैच जीते हैं।
भारत की महिला टीम का वनडे रिकॉर्ड क्या है?
भारत ने अपने घर पर 131 में से 81 वनडे मैच जीते हैं।
इस मैच में सबसे अधिक विकेट किसने लिए?
इस मैच में सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।
मैच में बारिश का क्या असर पड़ा?
बारिश के कारण इंग्लैंड का लक्ष्य संशोधित हुआ, जिससे उन्हें 24 ओवरों में 115 रन बनाने का लक्ष्य मिला।
तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?
तीसरा और अंतिम वनडे 22 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 18 घंटे पहले
  2. 2 दिन पहले
  3. 6 दिन पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले