क्या रूट-ब्रूक की नाबाद शतकीय पारी ने इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने में मदद की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रूट-ब्रूक की नाबाद शतकीय पारी ने इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने में मदद की?

सारांश

इंग्लैंड ने श्रीलंका को तीसरे वनडे में 53 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। जो रूट और हैरी ब्रूक की नाबाद पारियों ने मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानिए इस मैच की पूरी कहानी और भविष्य की संभावनाएं।

मुख्य बातें

इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से जीती।
जो रूट और हैरी ब्रूक ने नाबाद शतक बनाए।
श्रीलंका की टीम 304 रन पर ऑल आउट हुई।
इस मैच में दबाव में इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया।
आगामी टी20 सीरीज की तैयारी शुरू।

कोलंबो, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में 53 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली इंग्लिश टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 357 रन बनाए। इस दौरान टीम को 19 के स्कोर पर बेन डकेट (7) के रूप में पहला झटका लगा, इसके बाद 40 के स्कोर पर रेहान अहमद (24) भी पवेलियन लौट गए।

इसके बाद, जो रूट ने जैकब बेथेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से निकाला। बेथेल ने 72 गेंदों में 8 चौकों के साथ 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कप्तान हैरी ब्रूक ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की। उन्होंने रूट के साथ 113 गेंदों में 191 रन की नाबाद साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया।

रूट ने 108 गेंदों में 1 छक्का और 9 चौकों की मदद से 111 रन बनाए, वहीं ब्रूक ने 66 गेंदों में 9 छक्कों और 11 चौकों के सहारे नाबाद 136 रन बनाए। विपक्षी टीम से धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा और जेफ्री वेंडरसे ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने निकली श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवरों में 304 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने कामिल मिसारा के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। कामिल ने 22 रन, जबकि निसांका ने 25 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाये।

इसके अलावा, पवन रत्नायके ने 115 गेंदों में 1 छक्का और 12 चौकों के साथ 121 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सैम करन को 1 विकेट मिला।

श्रीलंका ने वनडे सीरीज के पहले मैच में 19 रन से जीत हासिल की थी, जबकि अगले मुकाबले में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में यह मैच निर्णायक साबित हुआ। अब दोनों देश 30 जनवरी से 3 फरवरी के बीच तीन टी20 मैच खेलेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां टीम ने संकट के समय में एकजुटता दिखाई है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ कौन सा मैच जीता?
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 53 रन से जीता।
जो रूट और हैरी ब्रूक की पारी में क्या खास था?
जो रूट ने 111 रन और हैरी ब्रूक ने 136 रन की नाबाद पारी खेली।
किस स्टेडियम में यह मैच खेला गया?
यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया।
श्रीलंका ने पहले वनडे में किससे जीत हासिल की थी?
श्रीलंका ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 19 रन से हराया था।
इंग्लैंड ने सीरीज में कितने मैच जीते?
इंग्लैंड ने सीरीज में 2 मैच जीते और 1 मैच हारा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले