28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया कर पाएगी वापसी? पहले दिन साउथ अफ्रीका ने गंवाए 6 विकेट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया कर पाएगी वापसी? पहले दिन साउथ अफ्रीका ने गंवाए 6 विकेट

सारांश

क्या गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का मुकाबला कर पाएगी? पहले दिन मेहमान टीम ने 6 विकेट गंवाए। जानिए इस रोमांचक खेल के बारे में!

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने पहले दिन 6 विकेट खो दिए हैं।
कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
ऋषभ पंत टीम के नए कप्तान हैं।
टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं।
भारत को सीरीज बराबर करने की चुनौती है।

गुवाहाटी, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक मजबूत शुरुआत की, लेकिन पहले दिन के अंत तक उसने 6 विकेट खो दिए हैं। मेहमान टीम ने 81.5 ओवरों में 247 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज़ों एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। पहले सेशन की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को बोल्ड किया, जिन्होंने 38 रन बनाए। दूसरे सेशन की तीसरी गेंद पर रिकेल्टन (35) भी पवेलियन लौट गए।

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला। बावुमा ने 92 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे, जबकि स्टब्स ने 49 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीकी टीम ने 201 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहाँ से टोनी डी जोरजी ने सेनुरन मुथुसामी के साथ छठे विकेट के लिए 45 रन जोड़े, जिससे टीम 250 के करीब पहुँच गई।

पहले दिन के अंत तक भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट निकाले।

शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है। पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने भारत की टेस्ट कमान संभाली है।

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं। शुभमन गिल और अक्षर पटेल के स्थान पर साईं सुदर्शन और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश के स्थान पर सेनुरन मुथुसामी को टीम में लिया है।

भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 30 रन से गंवा दिया था। ऐसे में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 ड्रॉ करवाने की कोशिश करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन भारत के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। अगले दिन भारत को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुवाहाटी टेस्ट में कौन सा टीम जीत रही है?
साउथ अफ्रीका ने पहले दिन के खेल में 247 रन बनाकर 6 विकेट खो दिए हैं।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
कुलदीप यादव ने भारत की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट लिए हैं।
ऋषभ पंत ने किसका स्थान लिया?
ऋषभ पंत ने शुभमन गिल का स्थान लिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले