28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में ध्वस्त किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में ध्वस्त किया?

सारांश

इस पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को ध्वस्त कर दिया। बुमराह की 5 विकेटों की मदद से साउथ अफ्रीका 159 रनों पर ऑलआउट हो गया। क्या बुमराह इस प्रदर्शन को जारी रख पाएंगे?

मुख्य बातें

जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन साउथ अफ्रीका का 159 रनों पर ऑलआउट होना ऋषभ पंत की टीम में वापसी भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें दूसरा टेस्ट 22 नवंबर को गुवाहाटी में

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। मेहमान टीम पहली पारी में केवल 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन के बीच 10.3 ओवरों में 57 रन की साझेदारी बनी।

रिकेल्टन 22 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम लड़खड़ा गई। साउथ अफ्रीका ने 71 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद टोनी डी जोरजी ने वियान मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 83 गेंदों में 43 रन की साझेदारी की। ये दोनों ही खिलाड़ी 24-24 रन बनाकर आउट हुए।

अन्य बल्लेबाजों में काइल वेरेन्ने ने 16 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 15 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवर में केवल 27 रन देकर 5 विकेट लिए। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके टेस्ट करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 2024 में केपटाउन में खेले गए टेस्ट में बुमराह ने 61 देकर 6 विकेट लिए थे।

बुमराह के अलावा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शेष एक विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा।

भारतीय टीम ने अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी सरजमीं पर उतरी है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि मेजबान टीम इस सीरीज में भी 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी।

भारतीय टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जिन्हें इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद सीरीज बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। उनके साथ ध्रुव जुरेल को भी इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जसप्रीत बुमराह ने कितने विकेट लिए?
जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी में कुल स्कोर क्या था?
साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर ऑलआउट हुई।
भारतीय टीम में कौन खिलाड़ी वापस आया है?
भारतीय टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है।
दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा?
दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
इस टेस्ट के बाद भारत का रिकॉर्ड क्या है?
भारत ने अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले