17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या साउथ अफ्रीका सस्ते में ऑलआउट होकर भारत को केवल 124 रन का लक्ष्य दे पाए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या साउथ अफ्रीका सस्ते में ऑलआउट होकर भारत को केवल 124 रन का लक्ष्य दे पाए?

सारांश

क्या साउथ अफ्रीका की टीम भारत के सामने आसान लक्ष्य छोड़ पाई? जानें इस रोमांचक टेस्ट मैच की पूरी कहानी जिसमें भारत को केवल 124 रन का लक्ष्य मिला है। जानें खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन और आने वाले मुकाबले की सभी जानकारी।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका की टीम 153 रन पर ऑलआउट हुई।
भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला।
जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए।
शुभमन गिल दूसरी पारी में नहीं खेलेंगे।
दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर को गुवाहाटी में होगा।

कोलकाता, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम ईडन गार्डन्स में चल रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में केवल 153 रन पर सिमट गई। इस प्रकार, भारत को जीत के लिए केवल 124 रन का लक्ष्य मिला है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में सिर्फ 159 रन बनाये। इस पारी में एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाये। मेज़बान टीम ने 30 रन की बढ़त हासिल की। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाये, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 4 और मार्को जेनसन ने 3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में दबाव में नजर आई। साउथ अफ्रीका ने 18 के स्कोर पर रयान रिकेल्टन (11) का विकेट खो दिया। इसके बाद टीम ने 91 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए।

यहां से कॉर्बिन बॉश ने टेंबा बावुमा के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने शतक के पार पहुंचने में सफलता पाई।

साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने 136 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाये, जबकि बॉश ने 37 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से इस पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट प्राप्त किए, जबकि कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में नहीं खेलेंगे। पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। तीसरे दिन की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट किया कि गिल इस मैच का शेष हिस्सा नहीं खेलेंगे।

भारत के पास दो मुकाबलों की श्रृंखला में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है। श्रृंखला का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साउथ अफ्रीका की टीम कितने रन पर ऑलआउट हुई?
साउथ अफ्रीका की टीम 153 रन पर ऑलआउट हुई।
भारत को जीत के लिए कितना लक्ष्य मिला?
भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला है।
इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल क्यों नहीं खेलेंगे?
शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण दूसरे पारी में नहीं खेलेंगे।
सीरीज का दूसरा मैच कब और कहाँ होगा?
सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले