9 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 16वीं बार 5 विकेट लिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 16वीं बार 5 विकेट लिए?

सारांश

जसप्रीत बुमराह ने ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 5 विकेट लेकर एक बार फिर से क्रिकेट की दुनिया में सुर्खियां बटोरी हैं। यह उनकी टेस्ट करियर की 16वीं बार है जब उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए हैं। जानें इस रोमांचक मैच के बारे में और बुमराह की अद्भुत उपलब्धियों के बारे में।

मुख्य बातें

जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर नए रिकॉर्ड बनाए।
यह टेस्ट इतिहास में 16वीं बार है जब उन्होंने ऐसा किया।
साउथ अफ्रीकी टीम 159 रन पर सिमट गई।
बुमराह के साथ सिराज और कुलदीप ने भी विकेट लिए।
इस मैच ने भारतीय क्रिकेट को गर्वित किया है।

कोलकाता, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए। यह टेस्ट इतिहास में 16वीं बार है, जब बुमराह ने पारी में पांच या इससे अधिक विकेट प्राप्त किए।

इसके साथ ही, जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टेस्ट पारी में सर्वाधिक 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर पहुँच गए हैं। बुमराह ने 51 टेस्ट में 16 बार ऐसा किया है। भागवत चंद्रशेखर ने 58 टेस्ट मैचों में 16 बार पांच विकेट लिए थे।

इस सूची में पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 106 टेस्ट में 37 बार टेस्ट पारी में पांच विकेट निकाले। अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मुकाबलों में 35 बार यह उपलब्धि हासिल की थी।

तीसरे स्थान पर मौजूद हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट मुकाबलों में 23 बार पांच विकेट लिए, जबकि कपिल देव ने 131 टेस्ट में 23 बार ऐसा किया है।

जसप्रीत बुमराह, साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में इशांत शर्मा के बाद भारत में किसी टेस्ट मैच के पहले दिन पांच विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने।

डेल स्टेन लाल गेंद के टेस्ट मैच में ऐसा करने वाले आखिरी गेंदबाज थे, जिन्होंने साल 2008 में अहमदाबाद में यह कर दिखाया था।

ईडन गार्डन्स में चल रहे इस टेस्ट मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई। इस पारी में एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन टीम के खाते में जोड़े।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवर में महज 27 रन देकर 5 विकेट निकाले। उनके अलावा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व की बात है। यह प्रदर्शन न केवल बुमराह की मेहनत का फल है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है।
RashtraPress
9 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जसप्रीत बुमराह ने कितनी बार टेस्ट में 5 विकेट लिए हैं?
जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 16 बार 5 विकेट लिए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुमराह का यह प्रदर्शन कब हुआ?
यह प्रदर्शन 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ।
बुमराह का टेस्ट में सबसे अधिक 5 विकेट लेने वाला खिलाड़ी कौन है?
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में सबसे अधिक 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले