20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुवाहाटी टेस्ट में भारत 522 रन का लक्ष्य हासिल कर पाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुवाहाटी टेस्ट में भारत 522 रन का लक्ष्य हासिल कर पाएगा?

सारांश

गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 522 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। चौथे दिन 27 रन पर 2 विकेट खोने के बाद, क्या भारत इस मुकाबले को जीत सकेगा?

मुख्य बातें

गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 522 रन का लक्ष्य हासिल करना है।
भारतीय टीम ने चौथे दिन 27 रन पर 2 विकेट खो दिए।
साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 पर समाप्त की।
टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने के लिए जीत जरूरी है।

गुवाहाटी, २५ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन तक भारतीय क्रिकेट टीम दबाव में है। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में १५.५ ओवरों में २ विकेट खोकर सिर्फ २७ रन बनाए हैं। यहाँ से भारत को जीत के लिए ५२२ रन की आवश्यकता है।

साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी २६०/५ के स्कोर पर घोषित की। इस तरह भारत को जीत के लिए ५४९ रन का लक्ष्य मिला।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए अपनी पहली पारी में ४८९ रन बनाए।

इस पारी में सेनुरन मुथुसामी ने २०६ गेंदों पर १०९ रन की पारी खेली, जिसमें २ छक्के और १० चौके शामिल थे। मार्को जानसेन ने ९३ रन का योगदान दिया, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने ४९ और कप्तान टेंबा बावुमा ने ४१ रन बनाए।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक ४ विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने २-२ विकेट लिए।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में केवल २०१ रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने ५८ रन और वॉशिंगटन सुंदर ने ४८ रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने ६ विकेट लिए। साइमन हार्मर ने ३ विकेट निकाले।

साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी २६०/५ के स्कोर पर समाप्त की। ट्रिस्टन स्टब्स ने ९४ रन बनाए, जबकि टोनी डी जोरजी ने ४९ रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने इस पारी में सर्वाधिक ४ विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर ने १ विकेट निकाला।

भारत को विशाल लक्ष्य का पीछा करने में चौथे दिन तक सिर्फ २७ रन ही बनाने का मौका मिला है। यशस्वी जायसवाल १३ और केएल राहुल ६ रन बनाकर आउट हो गए। दिन का अंत होने तक साईं सुदर्शन २ और कुलदीप यादव ४ रन पर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन और साइमन हार्मर ने १-१ विकेट लिए।

साउथ अफ्रीकी टीम ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट को ३० रन से जीत लिया था। ऐसे में टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज १-१ से बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है। टीम को अपनी रणनीतियों में सुधार कर विशाल लक्ष्य को हासिल करने की आवश्यकता है। देश के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर टिकी हैं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन भारत का स्कोर क्या था?
गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन भारत ने 15.5 ओवरों में 27 रन बनाए और 2 विकेट खो दिए।
भारत को जीत के लिए कितने रन की आवश्यकता है?
भारत को जीत के लिए 522 रन की आवश्यकता है।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी में किस बल्लेबाज ने शतक बनाया?
साउथ अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी ने पहली पारी में 109 रन की पारी खेली।
भारत की पहली पारी में सबसे अधिक रन कौन बनाये?
भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 58 रन का योगदान दिया।
साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में क्या स्कोर बनाया?
साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 पर घोषित की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले