31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुवाहाटी टेस्ट में मार्को जानसेन ने 'छक्का' लगाया, साउथ अफ्रीका के पास 314 रन की लीड?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुवाहाटी टेस्ट में मार्को जानसेन ने 'छक्का' लगाया, साउथ अफ्रीका के पास 314 रन की लीड?

सारांश

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 314 रन की बढ़त बनाई। क्या मार्को जानसेन का योगदान मैच का रुख बदल सकता है? जानें इस रोमांचक मुकाबले की सभी महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने 314 रन की बढ़त बनाई।
मार्को जानसेन ने 6 विकेट लिए।
भारत की पहली पारी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट निकाले।
भारत ने 201 रन पर पहली पारी समाप्त की।
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में ठोस शुरुआत।

गुवाहाटी, 24 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक 314 रन की बढ़त बना ली है। दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए।

इस पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 109 रन बनाए, जबकि मारको जानसेन ने 93 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन जोड़े।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली।

टीम इंडिया को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन केएल राहुल (22) के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। आलम यह रहा कि भारत ने 122 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए।

यहां से कुलदीप यादव ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। वॉशिंगटन 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कुलदीप ने 19 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से मारको जानसेन ने 6 विकेट निकाले। साइमन हार्मर ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं। एक विकेट केशव महाराज के नाम रहा।

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त बना ली थी, लेकिन मेजबान टीम को फॉलोऑन नहीं दिया।

साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन (नाबाद 13) और एडेन मार्करम (नाबाद 12) बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे। दिन की समाप्ति तक दोनों ने अटूट साझेदारी की।

संपादकीय दृष्टिकोण

भारत की गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने अच्छे विकेट निकाले हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या भारतीय बल्लेबाज इस चुनौती का सामना कर पाएंगे।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की बढ़त कितनी है?
साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में 314 रन की बढ़त बनाई है।
मार्को जानसेन ने कितने विकेट लिए?
मार्को जानसेन ने 6 विकेट लिए।
भारत ने अपनी पहली पारी में कितने रन बनाए?
भारत ने अपनी पहली पारी में 201 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका के प्रमुख बल्लेबाज कौन थे?
साउथ अफ्रीका के प्रमुख बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी और मार्को जानसेन रहे।
भारत की गेंदबाजी में कौन सबसे सफल रहा?
भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले