हार्दिक पंड्या के आदर्श वसीम जाफर: क्रिकेट में अद्वितीय रिकॉर्ड्स

Click to start listening
हार्दिक पंड्या के आदर्श वसीम जाफर: क्रिकेट में अद्वितीय रिकॉर्ड्स

सारांश

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 में हार्दिक पंड्या ने वसीम जाफर को अपना आदर्श माना। जाफर ने अपने करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें तोड़ना बेहद कठिन है। जानिए उनके क्रिकेट सफर के बारे में।

Key Takeaways

  • हार्दिक पंड्या ने वसीम जाफर को आदर्श माना।
  • जाफर का फर्स्ट क्लास करियर लगभग 24 साल लंबा रहा।
  • उन्होंने 300+ रन की साझेदारी चार बार की।
  • रणजी ट्रॉफी में जाफर ने 12,038 रन बनाए।
  • जाफर ने संन्यास के बाद कोचिंग में कदम रखा।

नई दिल्ली, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 में भारत के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पूर्व ओपनर वसीम जाफर को अपने प्रेरणास्त्रोत के रूप में चुना। एक ऐसा दौर था, जब घरेलू क्रिकेट में वसीम जाफर की तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे विश्व प्रसिद्ध बल्लेबाज से की जाती थी। जाफर ने अपने लगभग 24 साल के करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड्स स्थापित किए हैं, जिनका तोड़ना कठिन है।

सचिन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 310 मैचों में 57.84 की औसत से 25,396 रन बनाए। इस अवधि में तेंदुलकर के बल्ले से 81 शतक और 116 अर्धशतक निकले। रणजी ट्रॉफी में तेंदुलकर ने 38 मैच खेलते हुए 4,281 रन बनाए, जिसमें 18 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं।

वहीं, वसीम जाफर ने अपने करियर में 260 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 50.67 की औसत से 19,410 रन बनाए। जाफर ने अपने दूसरे फर्स्ट क्लास मैच में मुंबई के खिलाफ 314 रन की नाबाद पारी खेलकर सभी को चौंका दिया था। उनके नाम रणजी ट्रॉफी में अद्वितीय रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने चार बार 300 या उससे अधिक रन की साझेदारी की है। वसीम जाफर ने बतौर कप्तान मुंबई और विदर्भ को रणजी खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जाफर ने 2008-09 और 2009-10 में मुंबई को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया और फिर 2017-18 और 2018-19 में विदर्भ को लगातार दो बार ट्रॉफी जिताई।

वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में 150 मैच खेलकर सबसे अधिक 12,038 रन बनाए हैं। उनके नाम रणजी ट्रॉफी में 40 शतक भी दर्ज हैं। जाफर ने दलीप ट्रॉफी (2,545 रन) और ईरानी ट्रॉफी (1,008 रन) में भी सर्वाधिक रन बनाए हैं।

जाफर ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 118 मैचों में 44.08 की औसत से 4,849 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 178 रन की नाबाद पारी भी खेली।

भारत की ओर से जाफर ने 31 टेस्ट मैचों में 34.10 की औसत से 1,944 रन बनाए। टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने दो बार 'दोहरा शतक' बनाया, पहला जून 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 212 रन का और दूसरा 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 202 रन का। तकनीकी रूप से मजबूत वसीम जाफर संन्यास के बाद कोचिंग और कमेंट्री में सक्रिय हैं।

Point of View

जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हार्दिक पंड्या का जाफर को आदर्श मानना दर्शाता है कि कैसे पूर्व खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ आज के खिलाड़ियों को प्रेरित कर रही हैं।
NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

हार्दिक पंड्या ने किसे अपना आदर्श बताया?
हार्दिक पंड्या ने वसीम जाफर को अपना आदर्श बताया।
वसीम जाफर ने कितने फर्स्ट क्लास मैच खेले?
वसीम जाफर ने 260 फर्स्ट क्लास मैच खेले।
सचिन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में कितने रन बनाए?
सचिन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में 4,281 रन बनाए।
वसीम जाफर ने कितनी बार 300 या उससे अधिक रन की साझेदारी की?
वसीम जाफर ने चार बार 300 या उससे अधिक रन की साझेदारी की।
क्या वसीम जाफर ने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया है?
हाँ, वसीम जाफर ने टेस्ट क्रिकेट में दो बार दोहरा शतक बनाया।
Nation Press