क्या मेलबर्न रेनेगेड्स को हेली मैथ्यूज की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मेलबर्न रेनेगेड्स को हेली मैथ्यूज की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ेगा?

सारांश

मेलबर्न रेनेगेड्स की हेली मैथ्यूज कंधे की चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल के 11वें सीजन से बाहर हो गई हैं। जानिए इस कठिन परिस्थिति में क्लब का क्या होगा?

मुख्य बातें

हेली मैथ्यूज इस सीजन में नहीं खेलेंगी।
क्लब के लिए उनकी अनुपस्थिति बड़ा झटका है।
मैथ्यूज ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था।
उनकी चोट की सर्जरी आगे की राह तय करेगी।
क्लब के तीन ओवरसीज स्लॉट अब खाली हैं।

मेलबर्न, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। मेलबर्न रेनेगेड्स की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज कंधे की चोट के कारण विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के 11वें सीजन में नहीं खेल पाएंगी। क्लब ने इस बारे में गुरुवार को घोषणा की।

मैथ्यूज को डब्ल्यूबीबीएल ओवरसीज प्लेयर ड्राफ्ट से पहले रेनेगेड्स ने प्री-साइन किया था। वह अपने चौथे सीजन की तैयारी कर रही थीं, लेकिन वेस्टइंडीज की हालिया वनडे सीरीज में कंधे की चोट के चलते उनकी भागीदारी नामुमकिन हो गई है।

विश्व की शीर्ष रैंकिंग टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर मैथ्यूज को टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा है, क्योंकि अब उन्हें अपने चोटिल कंधे की सर्जरी करानी है। हालांकि, सर्जरी से पहले वह वेस्टइंडीज की कप्तानी करते हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेलेंगी।

गुरुवार के बिग बैश ड्राफ्ट में रेनेगेड्स को मैथ्यूज का चयन करना था, लेकिन अब क्लब के पास तीनों ओवरसीज स्लॉट खाली हैं, जिन्हें ड्राफ्ट में भरा जाएगा।

रेनेगेड्स के जनरल मैनेजर जेम्स रोसेनगार्टन ने कहा, "यह स्पष्ट रूप से निराशाजनक है कि हेले इस सीजन में हमारे साथ नहीं होंगी। उन्होंने न केवल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से, बल्कि अपनी लीडरशिप और प्रोफेशनल रवैये से भी टीम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रेनेगेड्स और हेले के बीच एक गहरा नाता है, जो आगे भी जारी रहेगा। हेले इस क्लब को बहुत पसंद करती हैं। हम भी इस साल उन्हें टीम में न पाकर उतने ही निराश हैं।"

मैथ्यूज की अनुपस्थिति क्लब के लिए एक बड़ा झटका है। पिछले सीजन में मैथ्यूज ने टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने डब्ल्यूबीबीएल-10 में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें 130.6 की स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए और 14 विकेट लिए।

हेली मैथ्यूज के इंटरनेशनल करियर का अगर अवलोकन करें, तो 2014 में अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत करने वाली इस दाएं हाथ की बल्लेबाज ने अब तक 99 वनडे मुकाबलों में 33.79 की औसत से 3075 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 125 शिकार किए हैं।

वेस्टइंडीज के लिए हेली मैथ्यूज ने 109 टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें 28 की औसत के साथ 2828 रन जुटाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम तीन शतक और 17 अर्धशतक हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 111 विकेट भी हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हेली मैथ्यूज कब से खेल नहीं पाएंगी?
हेली मैथ्यूज कंधे की चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेलेंगी।
क्या हेली मैथ्यूज का उपचार हो रहा है?
हाँ, उन्हें कंधे की सर्जरी करानी है।
राष्ट्र प्रेस