27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा, जानिए 2026-27 का पूरा शेड्यूल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा, जानिए 2026-27 का पूरा शेड्यूल

सारांश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन अगले साल जनवरी से मार्च तक होगा। जानें इस प्रतिष्ठित श्रृंखला का विस्तृत शेड्यूल और महत्वपूर्ण जानकारी।

मुख्य बातें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन 2026-27 में होगा।
पहला टेस्ट नागपुर में होगा।
सचिन तेंदुलकर ने इस ट्रॉफी में 3,262 रन बनाए हैं।
सीरीज 21 जनवरी से 3 मार्च तक चलेगी।
यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 2026-27 सीजन के लिए भारतीय सीनियर पुरुष टीम के घरेलू कार्यक्रम की जानकारी दी है। भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें अगले वर्ष 21 जनवरी से 3 मार्च के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी।

इस बार प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा करेगी। यह श्रृंखला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें 21-25 जनवरी के बीच नागपुर में पहले टेस्ट का आयोजन करेंगी। इसके बाद 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चेन्नई में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर 11-15 फरवरी के बीच पहली बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच होगा। यह श्रृंखला का तीसरा मैच होगा। चौथा मुकाबला 19-23 फरवरी के बीच रांची में आयोजित होगा। श्रृंखला का अंतिम मैच अहमदाबाद में 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 का शेड्यूल इस प्रकार है:

21-25 जनवरी: पहला टेस्ट (नागपुर)

29 जनवरी-2 फरवरी: दूसरा टेस्ट (चेन्नई)

11-15 फरवरी: तीसरा टेस्ट (गुवाहाटी)

19-23 फरवरी: चौथा टेस्ट (रांची)

27 फरवरी-3 मार्च: पांचवां टेस्ट (अहमदाबाद)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 1996-97 के सीजन में हुई थी। इस श्रृंखला का नाम भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर के सम्मान में रखा गया है। भारत ने अब तक 10 सीरीज अपने नाम की हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार खिताब जीता है। एक बार यह श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुई है। दोनों देशों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत कुल 61 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 23 मुकाबले जीते हैं। 25 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक 3,262 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 34 टेस्ट की 65 पारियों में 9 शतक और 16 अर्धशतक बनाए हैं। रिकी पोंटिंग (2,555), वीवीएस लक्ष्मण (2,434), स्टीव स्मिथ (2,201) और विराट कोहली (2,169) टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि दोनों देशों के बीच रिश्तों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट कब होगा?
पहला टेस्ट 21-25 जनवरी के बीच नागपुर में होगा।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन कब से कब तक होगा?
यह श्रृंखला 21 जनवरी से 3 मार्च तक चलेगी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत कब हुई थी?
इसकी शुरुआत 1996-97 के सीजन में हुई थी।
सचिन तेंदुलकर ने कितने रन बनाए हैं?
सचिन तेंदुलकर ने 3,262 रन बनाए हैं।
इस ट्रॉफी का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
इसका नाम भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर के सम्मान में रखा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले