साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया का करेगी सामना, जानें पूरा कार्यक्रम

Click to start listening
साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया का करेगी सामना, जानें पूरा कार्यक्रम

सारांश

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने महिला टीम के 2026-27 सीजन का शेड्यूल जारी किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी के साथ, इस दौरे में टेस्ट और वनडे मैच शामिल हैं। जानें सभी मैचों की तिथियाँ और स्थान।

Key Takeaways

  • भारत के खिलाफ तीन वनडे मैच और एकमात्र टेस्ट मैच होंगे।
  • ऑस्ट्रेलिया का दौरा 2027 में होगा।
  • महिला क्रिकेट का विकास और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का अवसर।

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने महिला टीम के 2026-27 के घरेलू सीजन की जानकारी साझा की है। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबले करेगी। इस शेड्यूल में विभिन्न फॉर्मेट के मैच शामिल हैं, जिनमें दो महत्वपूर्ण टेस्ट मैच भी होंगे। भारत का दौरा तीन वनडे मैचों की श्रृंखला से शुरू होगा, जो कि आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है। वनडे श्रृंखला का पहला मैच 9 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

सीरीज का दूसरा मैच 12 दिसंबर 2026 को ब्लोमफोन्टेन में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम मैच 15 दिसंबर को केपटाउन में खेला जाएगा। ये एकदिवसीय मुकाबले आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2029 के लिए क्वालिफाई करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस दौरे में 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में एकमात्र टेस्ट मैच भी शामिल है।

लाल गेंद के क्रिकेट में इन दोनों टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला होगा। भारत ने पिछले तीनों टेस्ट मैच, जो 2002, 2014 और 2024 में हुए थे, जीतें हैं। इसके बाद सभी की नजरें ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे पर होंगी। कोविड-19 के कारण 2020 में ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा रद्द हो गया था। यह साउथ अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला पूरा द्विपक्षीय दौरा होगा।

इस दौरे की शुरुआत 18 मार्च 2027 से किम्बर्ली में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों से होगी। इसके बाद दूसरा टी20 मैच बेनोनी और कुगोम्पो (ईस्ट लंदन) में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का अंतिम मैच 23 मार्च को होगा। 27 मार्च से दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला गेबेरहा में होगा, दूसरा वनडे पार्ल में 31 मार्च को और तीसरा मैच 3 अप्रैल को डरबन में खेला जाएगा। एकमात्र टेस्ट मैच 8 से 11 अप्रैल के बीच नॉर्थ वेस्ट के जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा। यह साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केवल दूसरा महिला टेस्ट मैच होगा। इससे पहले, फरवरी 2024 में पर्थ में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 284 रनों से जीत हासिल की थी।

भारत के खिलाफ शेड्यूल

पहला वनडे - 9 दिसंबर, 2026, पोटचेफस्ट्रूम

दूसरा वनडे - 12 दिसंबर, 2026, ब्लॉमफोन्टेन

तीसरा वनडे - 15 दिसंबर, 2026, केपटाउन

एकमात्र टेस्ट - 20 से 23 दिसंबर, 2026, गकेबेरहा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 - 18 मार्च, 2027, किम्बरली

दूसरा टी20 - 21 मार्च, 2027, बेनोनी

तीसरा टी20 - 23 मार्च, 2027, कुगोम्पो सिटी

पहला वनडे - 27 मार्च, 2027, गकेबेरहा

दूसरा वनडे - 31 मार्च, 2027, पार्ल

तीसरा वनडे - 3 अप्रैल, 2027, डरबन

एकमात्र टेस्ट - 8 से 11 अप्रैल, 2027, पोटचेफस्ट्रूम

Point of View

महिला क्रिकेट के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम कब भारत का दौरा करेगी?
साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम का भारत दौरा 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगा।
कितने वनडे मैच होंगे?
भारत के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
एकमात्र टेस्ट मैच 20 से 23 दिसंबर, 2026 के बीच खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज कब होगी?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 18 मार्च 2027 से शुरू होगी।
महिला क्रिकेट में यह दौरा क्यों महत्वपूर्ण है?
यह दौरा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
Nation Press