साउथ अफ्रीका की मेज़बानी में क्रिकेट का महाकुंभ: सितंबर से जनवरी तक होगा बड़ा आयोजन
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सितंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच पुरुष क्रिकेट टीम के कार्यक्रम का खुलासा किया है। इस दौरान साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी के बाद बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेगा।
साउथ अफ्रीकी टीम 24-30 सितंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी। इसके बाद 9-31 अक्टूबर के बीच दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट मैच होंगे। मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस अपने टाइटल की रक्षा करते हुए 9 अक्टूबर से डरबन में शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लेगा। गकेबरहा (18-22 अक्टूबर) और न्यूलैंड्स (27-31 अक्टूबर) क्रमशः बाकी दो खेलों की मेज़बानी करेंगे।
इसके बाद, साउथ अफ्रीकी टीम 15-27 नवंबर के बीच बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी, उसके बाद 1-7 दिसंबर के बीच तीन वनडे मैच होंगे। साउथ अफ्रीका इस टीम के खिलाफ 10-13 दिसंबर के बीच तीन टी20 मैचों की श्रृंखला की भी मेज़बानी करेगा।
इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों देशों के बीच 17 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन और केपटाउन में ये मैच होंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड 10 जनवरी से 15 जनवरी के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेंगे।
ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा:
पहला वनडे मैच: 24 सितंबर 2026, डरबन।
दूसरा वनडे मैच: 27 सितंबर 2026, जोहान्सबर्ग।
तीसरा वनडे मैच: 30 सितंबर 2026, पोटचेफस्ट्रूम।
पहला टेस्ट मैच: 9-13 अक्टूबर 2026, डरबन।
दूसरा टेस्ट मैच: 18-22 अक्टूबर 2026, गकेबरहा।
तीसरा टेस्ट मैच: 27-31 अक्टूबर 2026, केपटाउन।
बांग्लादेश का साउथ अफ्रीका दौरा:
पहला टेस्ट मैच: 15-19 नवंबर 2026, जोहान्सबर्ग।
दूसरा टेस्ट मैच: 23-27 नवंबर 2026, सेंचुरियन।
पहला वनडे मैच: 1 दिसंबर 2026, ईस्ट लंदन।
दूसरा वनडे मैच: 4 दिसंबर 2026, गकेबरहा।
तीसरा वनडे मैच: 7 दिसंबर 2026, केपटाउन।
पहला टी20 मैच: 10 दिसंबर 2026, किम्बरली।
दूसरा टी20 मैच: 12 दिसंबर 2026, बेनोनी।
तीसरा टी20 मैच: 13 दिसंबर 2026, सेंचुरियन।
इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका दौरा:
पहला टेस्ट मैच: 17-21 दिसंबर 2026, जोहान्सबर्ग।
दूसरा टेस्ट मैच: 26-30 दिसंबर 2026, सेंचुरियन।
तीसरा टेस्ट मैच: 3-7 जनवरी 2027, केपटाउन।
पहला वनडे मैच: 10 जनवरी 2027, पार्ल।
दूसरा वनडे मैच: 13 जनवरी, ब्लोमफोंटेन।
तीसरा वनडे मैच: 15 जनवरी 2027, ब्लोमफोंटेन।